1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. विरोध-प्रदर्शन की वीडियो बना रहा था पत्रकार, पुलिस ने कर दी पिटाई

विरोध-प्रदर्शन की वीडियो बना रहा था पत्रकार, पुलिस ने कर दी पिटाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 11, 2019 02:39 pm IST,  Updated : Jun 11, 2019 02:39 pm IST

कजाकिस्तान में चुनाव नतीजों के बाद हुए प्रदर्शन की वीडियो बना रहे एक पत्रकार की पुलिस ने पिटाई कर दी।

Kazakhstan police beat journalist amid post-vote unrest | AP- India TV Hindi
Kazakhstan police beat journalist amid post-vote unrest | AP

अलमाती: कजाकिस्तान में चुनाव नतीजों के बाद हुए प्रदर्शन की वीडियो बना रहे एक पत्रकार की पुलिस ने पिटाई कर दी।  रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने पिटाई करने से पहले पत्रकार को वीडियो बनाने से रोकने की भी कोशिश की थी। आपको बता दें कि चुनाव नतीजों में नूर सुल्तान नज़रबायेव के उत्तराधिकारी का चयन किया गया था। कासिम जोमार्त तोकायेव को रविवार को हुए चुनाव में 71 प्रतिशत मत मिले थे, वह सेवानिवृत्त नज़रबायेव के विश्वास पात्र हैं। ये चुनाव पुलिस कार्रवाई और मतदान अनियमितताओं द्वारा प्रभावित थे।

निजी समाचार एजेंसी ‘टेंगरी न्यूज’ के पत्रकार शोकन अल्खाबायेव को पुलिस ने सोमवार देर रात पिट गए जो प्रदर्शन की वीडियो बनाने की कोशिश कर रहे थे। एजेंसी ने एक बयान में यह जानकारी दी। ‘टेंगरीन्यूज’ ने मंगलवर सुबह कहा, ‘पुलिस ने टेंगरीन्यूज.केजेड के पत्रकार को उस समय रोकने की कोशिश की जब वह वीडियो बना रहे थे। उन्होंने उनका फोन भी ले लिया और उन्हें कई बार पीटा भी।’ बाद में पत्रकार के चेहरे पर खरोंचे भी देखी गईं।

देश के उपगृह मंत्री ने प्रदर्शन के पीछे चरमपंथी ताकतों का हाथ होने का आरोप लगाया है। वहीं तोकायेव ने प्रदर्शन को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस का शुक्रिया अदा किया। रविवार को एएफपी के 2 पत्रकारों सहित कई पत्रकारों को हिरासत में लिया गया था, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया। प्रदर्शन में हिस्सा लेने वाले तमाम प्रदर्शनकारियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था, और उनपर हल्का बल प्रयोग किया था। बताया जाता है कि लगभग 500 प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश