1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. UAE का सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त

UAE का सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 12, 2016 05:58 pm IST,  Updated : Jun 12, 2016 05:58 pm IST

रविवार को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) का एक सैन्य हेलीकॉप्टर समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें पायलट और सह पायलट की मौत हो गई है।

UAE- India TV Hindi
UAE

अबू धाबी: रविवार को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) का एक सैन्य हेलीकॉप्टर समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें पायलट और सह पायलट की मौत हो गई है। एक समाचार एजेंसी के अनुसार, एक अधिकारी ने कहा कि यह दुर्घटना एक नियमित उड़ान के दौरान फारस की खाड़ी में अंतर्राष्ट्रीय जल में हुई।

हेलीकॉप्टर किस किस्म का था, और दुर्घटना किस स्थान पर हुआ, इस बारे में विवरण नहीं दिया गया है। इस खाड़ी देश में एक महीने से भी कम समय में इस तरह की यह दूसरी दुर्घटना है।

इसके पहले 15 मई को संयुक्त अरब अमीरात का एक सैन्य हेलीकॉप्टर देश में प्रशिक्षण उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसमें पायलट और प्रशिक्षक सहित चालक दल के सदस्यों की मौत हो गई थी।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश