1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. केन्या: मोदी ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की

केन्या: मोदी ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 11, 2016 08:23 pm IST,  Updated : Jul 11, 2016 08:23 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां यूनिवर्सिटी ऑफ नैरोबी में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

kenya- India TV Hindi
kenya

नैरोबी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां यूनिवर्सिटी ऑफ नैरोबी में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट किया, "दोपहर का कार्यक्रम यूनिवर्सिटी ऑफ नैरोबी में शुरू हुआ, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।"

प्रतिमा का अनावरण सन् 1956 में भारत के तत्कालीन उपराष्ट्रपति एस.राधाकृष्णन ने किया था। भारत तथा केन्या ने सोमवार सुबह मोदी तथा केन्या के राष्ट्रपति उहूरू केन्याता की अध्यक्षता में प्रतिनिधिमंडल स्तरीय वार्ता के बाद सात समझौतों पर हस्ताक्षर किए।

मोदी चार अफ्रीकी देशों की यात्रा के चौथे व अंतिम पड़ाव के तहत रविवार को तंजानिया से केन्या पहुंचे। सोमवार को बाद में वह नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश