1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. मोगादिशु: होटल के बाहर विस्फोट में 18 की मौत, 30 अन्य घायल

मोगादिशु: होटल के बाहर विस्फोट में 18 की मौत, 30 अन्य घायल

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Oct 29, 2017 07:16 am IST,  Updated : Oct 29, 2017 07:16 am IST

सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में एक मशहूर होटल के बाहर हुए आत्मघाती कार बम विस्फोट में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए।

Mogadishu 18 killed in blast outside hotel 30 others injured- India TV Hindi
Mogadishu 18 killed in blast outside hotel 30 others injured

मोगादिशु: सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में एक मशहूर होटल के बाहर हुए आत्मघाती कार बम विस्फोट में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए।

इसके बाद दो और विस्फोट की आवाज सुनी गई। पहला विस्फोट तब हुआ जब हमलावर ने विस्फोट कर खुद को उड़ा लिया। (अभी और जलील होगा पाकिस्तान? अब अमेरिकी सांसदों ने की यह मांग)

पुलिस अधिकारी कैप्टन मोहम्मद हुसैन ने बताया कि ऐसा माना जा रहा है कि सरकारी अधिकारियों समेत 20 से ज्यादा लोग फंसे हुए हैं। सुरक्षा बल राष्ट्रपति आवास के नजदीक नासा-हब्लोद होटल की परी मंजिल पर छिपे आतंकवादियों से लड़ रहे हैं। हुसैन ने बताया कि पहली मंजिल पर पांच में से दो हमलावर मारे गए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश