1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. उत्तर कोरिया का मिसाइल लॉंच जापान में अमेरिकी ठिकानों पर हमले का अभ्यास है

उत्तर कोरिया का मिसाइल लॉंच जापान में अमेरिकी ठिकानों पर हमले का अभ्यास है

 Written By: PTI
 Published : Mar 07, 2017 07:17 am IST,  Updated : Mar 07, 2017 07:17 am IST

सोल: उत्तर कोरिया की सरकारी एजेंसी KCNA के अनुसार हाल ही में चार मिसाइलों का प्रक्षेपण का उद्देश्य जापान में अमेरिकी ठिकानों पर हमले का अभ्यास करना था और ये काम देश के नेता किम

North Korea missile launch- India TV Hindi
North Korea missile launch

सोल: उत्तर कोरिया की सरकारी एजेंसी KCNA के अनुसार हाल ही में चार मिसाइलों का प्रक्षेपण का उद्देश्य जापान में अमेरिकी ठिकानों पर हमले का अभ्यास करना था और ये काम देश के नेता किम जोंग उन की निगरानी में हुआ है। 

एजेंसी के अनुसार "जोंग उन ने मिसाइल प्रक्षेपण के लिए सेना की तारीफ की। "एक साथ छोड़े गए चार बैलिस्टिक इतने सटीक थे मानों लड़ाकू विमान करतब दिकाते हुए क़तार में उड़ रहे हों।"

एजेंसी ने बताया कि इस अभ्यास में शामिल सेना की यूनिट्स को ज़रुरत पड़ने पर जापान में अमेरिकी ठिकानों पर हमले करने का काम सौंपा गया है।

कल दाग़े गए चार में से तीन मिसाइल जापान के इकॉनॉमिक ज़ोन के करीब गिरे। अमेरिका और जापान ने इस मामल में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक बुलाने की मांग की है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश