1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. मानवता में विश्वास रखने वाले आतंकवाद को पराजित करने के लिए साथ आएं: PM मोदी

मानवता में विश्वास रखने वाले आतंकवाद को पराजित करने के लिए साथ आएं: PM मोदी

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 11, 2016 06:56 am IST,  Updated : Jul 11, 2016 06:56 am IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि मानवता में विश्वास रखने वाली सभी ताकतों को इस मानवता विरोधी समस्या को पराजित करने के लिए साथ आना होगा

Narendra Modi - India TV Hindi
Narendra Modi

नैरोबी: आतंकवाद को दुनिया के सामने खड़ी दो बड़ी चुनौतियों में से एक करार देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मानवता में विश्वास रखने वाली सभी ताकतों को इस मानवता विरोधी समस्या को पराजित करने के लिए साथ आना होगा। भारतीय प्रवासियों को संबोधित करते हुए मोदी ने यह भी कहा कि वैश्विक मंदी के बावजूद भारत आर्थिक प्रगति की ओर बढ़ रहा है और उनकी सरकार का लक्ष्य आठ फीसदी की विकास दर हासिल करना है जो फिलहाल 7.6% है।

करीब एक घंटे के भाषण के दौरान वहां मौजूद लोग बार बार मोदी...मोदी के नारे लगा रहे थे। मोदी ने दो साल के दौरान भारत में आम लोगों की जिंदगी बदलने और उनके सपनों को पूरा करने के लिए अपनी सरकार की ओर से उठाए गए कदमों का उल्लेख किया।

केसरानी स्टेडियम में आयोजित इस कार्यक्रम में मोदी के साथ कीनिया के राष्ट्रपति उहुरू केनयाता भी मौजूद थे। यहां प्रधानमंत्री ने करीब 20,000 भारतीयों और भारतीय मूल के लोगों को संबोधित किया।

दुनिया के सामने खड़ी चुनौतियों का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आतंकवाद और वैश्विक तापमान में बढ़ोतरी दो सबसे बड़ी समस्याएं हैं। उन्होंने कहा, ये पूरी मानवता के समक्ष चुनौतियां हैं, इनसे निपटने के लिए विश्व को साथ आना होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश