1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. न्यूजीलैंड हमले का वीडियो कैसे फेस‍बुक पर हुआ लाइव, प्रधानमंत्री जैसिंडा ने कंपनी से मांगा जवाब

न्यूजीलैंड हमले का वीडियो कैसे फेस‍बुक पर हुआ लाइव, प्रधानमंत्री जैसिंडा ने कंपनी से मांगा जवाब

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 17, 2019 02:24 pm IST,  Updated : Mar 17, 2019 02:24 pm IST

न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने रविवार को कहा कि वह फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया कंपनियों से इस बात का जवाब चाहती हैं कि उनकी सोशल साइट पर मस्जिदों में लोगों पर हुए हमले का सीधा प्रसारण कैसे हुआ।

New Zealand- India TV Hindi
New Zealand

न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने रविवार को कहा कि वह फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया कंपनियों से इस बात का जवाब चाहती हैं कि उनकी सोशल साइट पर मस्जिदों में लोगों पर हुए हमले का सीधा प्रसारण कैसे हुआ। प्रधानमंत्री ने कहा कि इन दिग्गज सोशल मीडिया कंपनियों को कई सवालों का जवाब देना होगा। फेसबुक की मुख्य ऑपरेटिंग अधिकारी शेरिल सैंडबर्ग उनके संपर्क में हैं।

मस्जिदों पर हमला करने वाले बंदूकधारी द्वारा बनाया गया भयानक वीडियो फेसबुक पर लाइव चला था। हालांकि बाद में इसे कंपनी ने हटा लिया, लेकिन 17 मिनट का यह वीडियो यूट्यूब और ट्विटर सहित अन्य इंटरनेट प्लेटफॉर्म पर लगातार साझा किया जाता रहा और ये कंपनियां इन वीडियो को हटाने के लिए संघर्ष करती रहीं।

अर्डर्न ने कहा, ‘‘हमने वीडियो हटवाने के लिए हर संभव कोशिश की।’’      फेसबुक न्यूजीलैंड की मिया गार्लिक ने रविवार को एक बयान में कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वाली विषयुवस्तु को हटाने के लिए वह लगातार काम कर रही हैं। कंपनी ने कहा, ‘‘ पहले 24 घंटे में हमने हमले के वैश्विक स्तर पर 15 लाख वीडियो हटाए जिनमें से 12 लाख को अपलोड करते समय ब्लॉक किया गया है।''

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश