1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. भारत के डेवेलपमेंट में भागीदार बनना चाहता है न्यूजीलैंड: मेटपेरी

भारत के डेवेलपमेंट में भागीदार बनना चाहता है न्यूजीलैंड: मेटपेरी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 30, 2016 09:02 pm IST,  Updated : Apr 30, 2016 09:02 pm IST

आकलैंड: राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी को नमस्कार कहकर अभिवादन करने वाले न्यूजीलैंड के गवर्नर जनरल सर जैरी मेटपेरी ने उनके सम्मान में भोज दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनका देश भारत की विकास गाथा का

New Zealand Governor General- India TV Hindi
New Zealand Governor General

आकलैंड: राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी को नमस्कार कहकर अभिवादन करने वाले न्यूजीलैंड के गवर्नर जनरल सर जैरी मेटपेरी ने उनके सम्मान में भोज दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनका देश भारत की विकास गाथा का हिस्सा बनना चाहता है। उन्होंने अपने भाषण में खेलों विशेषकर क्रिकेट का उल्लेख किया। न्यूजीलैंड में भारत के महत्व को उजागर करते हुए मेटपेरी ने कहा कि दोनों देशों के लोगों के बीच आपसी सम्पर्क हमारे द्विपक्षीय संबंधों का आधार हैं।

मेटपेरी ने कहा, न्यूजीलैंड भारत भर के लोगों का घर है...इसका प्रमाण है कि हिन्दी न्यूजीलैंड में चौथी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है। हमारे साझा नायक हैं। महात्मा गांधी न्यूजीलैंड में काफी पसंद किये जाने वाली शख्सियत हैं। सर एडमंड हिलेरी एवं तेंजिंग नोर्गे की एवरेस्ट पर पहली बार फतह करने की विरासत भारत में विख्यात है।

उन्होंने कहा, और निश्चित तौर पर हाकी एवं क्रिकेट को लेकर हमारा साझा प्रेम है। सर रिचर्ड हेडली, स्टिफन फ्लेमिंग, सचिन तेंदुलकर, वीरेन्द्र सहवाग एवं डेनियल विटोरी जैसे क्रिकेटर दोनों देशों में विख्यात हैं। मैं ध्यान दिलाना चाहता कि गत रात न्यूजीलड के पूर्व कप्तान ब्रेन्डन मैक्लम ने गुजरात लाइंस को एम एस धोनी के सुपर जांइट्स पर कांटे की टक्कर में विजय दिलाने में मदद की। उनकी इस टिप्पणी से समारोह में आए लोग सहमति में मुस्कुराने लगे।

भारत के साथ करीबी राजनीतिक एवं आर्थिक संबंधों को विकसित करने के न्यूजीलैंड के महत्वकांक्षी लक्ष्य की ओर ध्यान दिलाते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय राष्ट्रपति की यात्रा तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं उनके किवी समकक्ष जान की के बीच हालिया बैठक करीबी राजनीतिक संबंधों के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश