1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. नाइजीरिया: बोको हराम के हमलों में आत्म रक्षा बल के सदस्यों समेत 19 लोगों की मौत

नाइजीरिया: बोको हराम के हमलों में आत्म रक्षा बल के सदस्यों समेत 19 लोगों की मौत

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jul 13, 2017 09:51 am IST,  Updated : Jul 13, 2017 09:51 am IST

नाइजीरिया में आतंकवादी संगठन बोको हराम के चार सिलसिलेवार आत्मघाती हमलों में नागरिक आत्म रक्षा बल के सदस्यों समेत 19 लोगों की मौत हो गई।

Nigeria 19 people including self-defense force members...- India TV Hindi
Nigeria 19 people including self-defense force members killed by boko haram

मैदुगुरी: नाइजीरिया में आतंकवादी संगठन बोको हराम के चार सिलसिलेवार आत्मघाती हमलों में नागरिक आत्म रक्षा बल के सदस्यों समेत 19 लोगों की मौत हो गई। नाइजीरियाई पुलिस ने बताया कि यह बोको हराम के आठ साल के आतंकवाद की जन्म भूमि मैदुगुरी शहर में पिछले कुछ महीनों में अब तक का सबसे घातक हमला है। बोर्नो प्रांत के पुलिस आयुक्त दमियन चुकवु ने बताया कि मंगलवार रात को हुए हमलों में 23 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस आयुक्त ने कहा कि मृतकों में से 12 नागरिक आत्म रक्षा बल के सदस्य हैं और सात अन्य उनकी मौत पर शोक जताने के लिए एकत्रित होने वाले लोग हैं। (सऊदी अरब: मकान में आग लगने से 10 भारतीयों की मौत, 6 अन्य घायल)

आत्म रक्षा बल के एक प्रवक्ता डैनबैट्टरा बेलो ने बताया कि कम से कम एक आत्मघाती हमलावर महिला थी। उन्होंने बताया कि हमलावरों ने उनके सहकर्मियों को खास तौर पर उस वक्त निशाना बनाया जब वे ड्यूटी पर तैनात थे।

बोको हराम बाजार वाले इलाकों, जांच चौकियों और अन्य जगहों पर हमला करने के लिए लड़कियों और युवतियों का ज्यादा इस्तेमाल करने लगा है। चरमपंथी संगठन से बचकर भागने वाली कुछ युवतियों ने बताया कि लड़कियों को नशीले पदार्थ दिये जाते हैं और आत्मघाती अभियानों पर जाने के लिए मजबूर किया जाता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश