1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. नाइजीरिया: चर्च से लौट रहे लोगों पर गोलीबारी, कम से कम 14 लोगों की मौत

नाइजीरिया: चर्च से लौट रहे लोगों पर गोलीबारी, कम से कम 14 लोगों की मौत

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jan 02, 2018 10:34 am IST,  Updated : Jan 02, 2018 10:34 am IST

नाइजीरिया के रिवर्स स्टेट में बंदूकधारियों की गोलीबारी में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई। ये लोग चर्च में आधी रात की प्रार्थना के बद वापस लौट रहे थे।

Nigeria firing on people returning from church killing at...- India TV Hindi
Nigeria firing on people returning from church killing at least 14

वर्री: नाइजीरिया के रिवर्स स्टेट में बंदूकधारियों की गोलीबारी में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई। ये लोग चर्च में आधी रात की प्रार्थना के बद वापस लौट रहे थे। नववर्ष की पूर्व संध्या पर प्रार्थना में भाग लेने वाले पीड़ितों में से एक के रिश्तेदार यूगोची ओलुगबो ने कहा, ‘‘बंदूकधारियों ने सोमवार रात करीब साढ़े 12 बजे लोगों पर गोलीबारी शुरू कर दी।’’ (अमेरिका ने रोकी पाकिस्तान को दी जाने वाली आर्थिक मदद )

गोलीबारी की यह घटना पोर्ट हरकोर्ट से करीब 90 किलोमीटर दूर ओमोकु में हुई। पुलिस सूत्रों ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया, ‘‘घटनास्थल पर 14 लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।’’ रिवर्स स्टेट पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी न्नामदी ओमोनी ने कहा कि इस समय हताहतों की संख्या की पुष्टि नहीं की जा सकती।

ओमोनी ने कहा, ‘‘पुलिस आयुक्त अहमद जकी ने बंदूकधारियों की तलाश करनी शुरू कर दी है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उनकी गिरफ्तारी हो और उन्हें सजा दी जा सके।’’ तेल संसाधन से समृद्ध होने के बावजूद रिवर्स स्टेट में बहुत गरीबी है और यहां कई शक्तिशाली गिरोहों के बीच हिंसक संघर्ष की घटनाएं अकसर होती रहती हैं।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश