1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. नाइजीरिया के विदेश मंत्री ने कहा, राष्ट्रीय हित में किया Twitter को बैन

नाइजीरिया के विदेश मंत्री ने कहा, राष्ट्रीय हित में किया Twitter को बैन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 08, 2021 07:31 pm IST,  Updated : Jun 08, 2021 07:31 pm IST

नाइजीरिया के विदेश मंत्री जेफ्री ओन्यामा ने सोमवार को कहा कि Twitter को बैन करने का उनके देश का फैसला राष्ट्रीय सुरक्षा और शांति के हित में है।

Nigeria Twitter suspension, Nigeria bans Twitter, Nigeria Suspends Twitter, Twitter Banned- India TV Hindi
नाइजीरिया के विदेश मंत्री जेफ्री ओन्यामा ने कहा कि Twitter को बैन करने का उनके देश का फैसला राष्ट्रीय सुरक्षा और शांति के हित में है। Image Source : AP FILE

अबुजा: नाइजीरिया के विदेश मंत्री जेफ्री ओन्यामा ने सोमवार को कहा कि Twitter को बैन करने का उनके देश का फैसला राष्ट्रीय सुरक्षा और शांति के हित में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओन्यामा ने सोमवार को अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, आयरलैंड और यूरोपीय संघ के राजदूतों और प्रतिनिधियों के साथ बंद कमरे में बैठक में यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी नाइजीरियाई और नाइजीरिया की शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के इच्छुक हैं। सरकार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जिम्मेदार उपयोग की वकालत करती है जो देश की शांति और एकता को अस्थिर नहीं करेगा।

राष्ट्रपति के ट्वीट को Twitter ने किया था डिलीट

विदेश मंत्री ने कहा, ‘दुर्भाग्य से, सोशल मीडिया का इस्तेमाल अक्सर मानव जीवन पर बहुत गंभीर असर डालता है और हमारे मामले में देश की एकता को भी खतरा होता है।’ नाइजीरियाई सरकार ने 4 जून को कहा कि वह देश में Twitter के संचालन को अनिश्चित काल के लिए निलंबित कर रही है। यह कदम सोशल मीडिया नेटवर्क द्वारा राष्ट्रपति बुहारी के एक पोस्ट को हटाने के 2 दिन बाद उठाया गया। उस ट्वीट में राष्ट्रपति ने 1967-1970 में देश के 30 महीने के गृह युद्ध का संदर्भ दिया गया था, और उन लोगों को चेतावनी दी गई थी जो चाहते थे कि सरकार विफल हो जाए।

Twitter ने राष्ट्रपति के अकाउंट को किया था सस्पेंड
उन्होंने 2 जून को हटाए गए ट्वीट में कहा ‘आज दुर्व्यवहार करने वालों में से कई नाइजीरियाई गृहयुद्ध के दौरान हुए विनाश और जानमाल के नुकसान के बारे में जानने-समझने के लिए बहुत छोटे हैं। हम में से 30 महीने के लिए जंग के मैदान में रहने वाले, जो युद्ध से गुजरे हैं, उनके साथ उस भाषा में बात करेंगे जो उन्हें समझ में आती है।’ Twitter ने कहा कि उन्होंने बुहारी के ट्वीट को हटा दिया क्योंकि इसमें अपमानजनक व्यवहार के खिलाफ साइट के नियमों का उल्लंघन किया था। अमेरिकी प्रौद्योगिकी दिग्गज ने उनके खाते को भी 12 घंटे के लिए निलंबित कर दिया था। (IANS)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश