1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. Twitter को Nigeria ने अनिश्चित काल के लिए किया बैन, राष्ट्रपति का ट्वीट किया था डिलीट

Twitter को Nigeria ने अनिश्चित काल के लिए किया बैन, राष्ट्रपति का ट्वीट किया था डिलीट

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 05, 2021 05:31 pm IST,  Updated : Jun 05, 2021 05:31 pm IST

नाइजीरिया ने आरोप लगाया कि ट्विटर ने इस पश्चिमी अफ्रीकी देश में अलगाववादियों का समर्थन किया।

Nigeria bans Twitter, Nigeria Suspends Twitter, Twitter Banned, Twitter Suspended- India TV Hindi
नाइजीरिया की सरकार ने Twitter को अनिश्चितकाल के लिए निलंबित (Nigeria Bans Twitter) कर दिया है। Image Source : PIXABAY REPRESENTATIONAL

अबुजा: नाइजीरिया की सरकार ने Twitter को अनिश्चितकाल के लिए निलंबित (Nigeria Bans Twitter) कर दिया है। इसके कुछ ही समय बाद उसने अमेरिकी माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर दोहरे मानकों का आरोप लगाया। नाइजीरिया ने आरोप लगाया कि ट्विटर ने इस पश्चिमी अफ्रीकी देश में अलगाववादियों का समर्थन किया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, सूचना और संस्कृति मंत्री लाई मोहम्मद ने शुक्रवार को ‘नाइजीरिया के कॉपोर्रेट अस्तित्व को कमजोर करने में सक्षम गतिविधियों के लिए मंच के लगातार उपयोग’ का हवाला देते हुए इसके अनिश्चितकालीन निलंबन की घोषणा की।

मोहम्मद ने कहा, ‘संघीय सरकार ने राष्ट्रीय प्रसारण आयोग को नाइजीरिया में सभी ओटीटी और सोशल मीडिया संचालन को लाइसेंस देने की प्रक्रिया तुरंत शुरू करने का भी निर्देश दिया है।’ बुधवार को राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी का एक ट्वीट हटाए जाने के बाद सरकार ने इशारा किया था कि देश में इस सोशल मीडिया साइट के दिन लद गए हैं। बुहारी ने 1967-70 में देश में 30 महीनों तक चले गृह युद्ध का हवाला देते हुए चेतावनी दी थी कि 'सरकार की नाकामी चाहने वाले लोग' परेशानी पैदा न करें। बता दें कि राष्ट्रपति पूर्व जनरल भी हैं और वे देश के दक्षिणी-पूर्वी इलाके में उपद्रव करने वालों को चेतावनी दे रहे थे।

राष्ट्रपति ने मंगलवार रात ट्वीट किया, ‘आज बवाल करने वालों में से कई लोग नाइजीरियाई गृहयुद्ध के दौरान हुए विनाश और जानमाल के नुकसान के बारे में जानने के लिहाज से बहुत छोटे हैं। हममें से जो लोग 30 महीने तक मोर्च पर रहे हैं, जिन्होंने युद्ध किया है, उनको उसी भाषा में जवाब देंगे, जिसे वे समझते हैं।’ कुछ लोगों द्वारा आलोचना किए जाने के बाद ट्विटर ने राष्ट्रपति के ट्वीट को हटा दिया था। इसके बाद सरकार ने काफी बड़ा कदम उठाते हुए दुनिया की सबसे बड़ी सोशल मीडिया वेबसाइट्स में से एक ट्विटर को नाइजीरिया में अनिश्चितकाल के लिए निलंबित कर दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश