1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. नास्त्रेदमस ने की 2018 में तीसरे विश्व युद्ध और कई भयावह घटनाओं की भविष्यवाणी

नास्त्रेदमस ने की 2018 में तीसरे विश्व युद्ध और कई भयावह घटनाओं की भविष्यवाणी

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Nov 14, 2017 10:20 am IST,  Updated : Nov 14, 2017 10:20 am IST

नास्त्रेदमस ने सभी सालों की तरह आने वाले साल 2018 की भी भविष्यवाणी की थी। आइए जानते हैं आने वाले साल 2018 के लिए नास्त्रेदमस ने क्या भविष्यवाणी की थी।

nostradamus- India TV Hindi
nostradamus

आपने मशहूर ज्योतिषी नास्त्रेदमस के बारे में अवश्य सुना होगा। नास्त्रोदमस एक फ्रैंच ज्योतिषी और चिकित्सक भी थे। ये प्लेग जैसी बिमारियों का इलाज करते थे। इन्होने अपनी कविताओ के द्वारा भविष्य मे होने वाली घटनाओ का वर्णन किया था। उनका पूरा नाम माइकल दे नास्त्रोदमस था। उनकी भविष्यवाणियों को दो संग्रह में छापा गया है। उन्होंने 16वीं शताबदी में भविष्यवाणी की थी कि दुनिया में हिटलर और नेपोलियन जैसे दो लोगों का उदय होगा साथ ही साथ ही द्वितीय विश्व युद्ध, अटोमिक बम, कैमेडी भाईयों की मृत्यु और राजकुमारी डायना स्पेंसर  की भी भविष्यवाणी की थी। बीसवीं शताब्दी में नास्त्रेदमस की कथित भविष्यवाणियाँ आम लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय हो गईं और कई प्रमुख विश्व घटनाओं की भविष्यवाणी का श्रेय उन्हें दिया गया। नास्त्रेदमस ने सभी सालों की तरह आने वाले साल 2018 की भी भविष्यवाणी की थी। आइए जानते हैं आने वाले साल 2018 के लिए नास्त्रेदमस ने क्या भविष्यवाणी की थी। (आसियान सम्मेलन में बोले मोदी, भारत हमेशा से ही 'देने' की भावना में विश्वास रखता है)

1. नास्त्रेदमस ने साल 2018 की जो भविष्यवाणियां की है उसमें कई भयावह घटनाएं है। नास्त्रेदमस के मुताबिक 2018 में मृत आत्माएं अपनी कब्र से बाहर आ जाएंगी और दुनिया में काफी उथल-पुथल मचेगी। नास्त्रेदमस ने 2018 में कई प्राकृतिक आपदाओं की भविष्यवाणी की है।

2. नास्त्रेदमस ने अपनी किताब द प्रोफेसीज ने साल 2018 में तीसरे विश्व युद्ध की भविष्यवाणी की। नास्त्रेदमस ने भविष्यवाणी के मुताबिक, तीसरा विश्व युद्ध केवल दो और दो से ज्यादा देशों में नहीं बल्कि दो दिशाओं के बीच का होगा यानी पूरब और पश्चिम के बीच। पू्र्व और पश्चिम के देशों के बीच तनावपूर्ण स्थिति के बारे में हमें पता ही है।

3. भविष्यवाणी के मुताबिक, साल 2018 में लोग एक दूसरे को मारेंगे और अंत में केवल कुछ ही लोग शांति का आनंद उठा पाएंगे। आसमान से उड़ती हुई आग की गेंदे गिरेंगी और लोग असहाय हो जाएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश