1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. तुर्की में कार बम धमाके में एक की मौत, 47 घायल

तुर्की में कार बम धमाके में एक की मौत, 47 घायल

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 12, 2016 03:06 pm IST,  Updated : Apr 12, 2016 03:06 pm IST

तुर्की के अशांत कुर्द बाहुल्य दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र में एक सैन्य चौकी पर किये गये कार बम हमले में एक सैनिक की मौत हो गई और करीब 50 लोग अन्य घायल हो गये।

tukey blast- India TV Hindi
tukey blast

डियारबकिर: तुर्की के अशांत कुर्द बाहुल्य दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र में एक सैन्य चौकी पर किये गये कार बम हमले में एक सैनिक की मौत हो गई और करीब 50 लोग अन्य घायल हो गये। तुर्की के अधिकारियों ने कल देर रात प्रतिबंधित कुर्दिस्तान वक्र्स पार्टी (PKK) पर हमला करने का आरोप लगाया। एक सैन्य सूत्र ने आज बताया कि हमले का निशाना डियारबकिर प्रांत में हानी जिले की एक सैन्य चौकी थी जिसमें आठ नागरिकों सहित 47 लोग घायल हो गये। विस्फोट के बाद सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान शुरू किया है।

2015 में समूह के साथ दो साल का युद्ध विराम समाप्त होने के बाद तुर्की ने PKK के खिलाफ अभियान छेड़ा है। हाल में फिर से शुरू हुये संघर्ष का असर देश पर भी पड़ा है और राजधानी अंकारा में कुर्द विद्रोहियों द्वारा किये दो हमले में दर्जनों लोग मारे गये हैं। कट्टरपंथी पीकेके से अलग हुये कुर्दिस्तान फ्रीडम फॉलकॉन्स (TAK) ने 17 फरवरी और 13 मार्च को अंकारा में हुये दो आत्मघाती कार बम विस्फोट की जिम्मेदारी ली थी ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश