1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. VIDEO: OMG! इस बीच पर विमान सिर से बस कुछ इंच ऊपर से गुज़रते हैं।

VIDEO: OMG! इस बीच पर विमान सिर से बस कुछ इंच ऊपर से गुज़रते हैं।

 Written By: India TV News Desk
 Published : Feb 02, 2016 02:31 pm IST,  Updated : Feb 02, 2016 02:31 pm IST

कैरिबियन द्वीप सेंट मार्टन का हवाई अड्डा विश्व के सबसे ख़तरनाक हवाई अड्डों में गिना जाता है। इस द्वीप पर एक बीच है जिसका नाम है माहो। यहां पर्यटक घंटों इंतज़ार करते है किसी विमान

maho beach- India TV Hindi
maho beach

कैरिबियन द्वीप सेंट मार्टन का हवाई अड्डा विश्व के सबसे ख़तरनाक हवाई अड्डों में गिना जाता है। इस द्वीप पर एक बीच है जिसका नाम है माहो। यहां पर्यटक घंटों इंतज़ार करते है किसी विमान के आने का। दरअसल इस बीच के ऊपर से होते हुए ही विमान एपरपोर्ट पर लैंड करता है और वो बीच पर इतना नीचे आ जाता है कि बस सिर से कुछ इंच ऊपर ही रहता है।

हालंकि ये काफ़ी डरावना और ख़तरनाक होता है लेकिन पर्यटकों को इसमें बहुत रोमांच का एहसास होता है। यही वजह है कि यहां रोज़ाना हज़ारों पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है।

यहां विमान इतने नीचे आ जाता है कि लोगों के मुंह से चीख निकल जाती है। लोग इसका वीडियो भी बनाते हैं।

यहां लोगों को विमान से दूर रहने की भी चेतावनी दी गई क्योंकि कभी भी कोई हादसा हो सकता है।

प्रिंसेस जूलियाना एयरपोर्ट इस क्षेत्र का सबसे बिज़ी एयरपोर्ट है जिसका रनवे इंटरनेशनल एयपोर्ट के रनवे से आधा है।

माहो बीच एयरपोर्ट की बॉन्ड्री से लगभग सटा हुआ है। विमान को एयरपोर्ट पर सुरक्षात्मक तरीक़े से उतारना पायलेट के किसी चुनौती से कम नहीं होता।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश