1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. इस लड़की की खूबसूरती पर दीवाने हुए लोग

इस लड़की की खूबसूरती पर दीवाने हुए लोग

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Dec 15, 2017 01:32 pm IST,  Updated : Dec 15, 2017 01:47 pm IST

आमतौर पर जब भी हम सुंदर लड़की की कल्पना करते हैं तो हमारे दिमाग में सबसे पहले उसका गोरा रंग आता है। लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुई सुडान की एक लड़की की फोटो ने इन सभी परिकल्पनाओं को तोड़ दिया।

anok yai- India TV Hindi
anok yai

आमतौर पर जब भी हम सुंदर लड़की की कल्पना करते हैं तो हमारे दिमाग में सबसे पहले उसका गोरा रंग आता है। लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुई सुडान की एक लड़की की फोटो ने इन सभी परिकल्पनाओं को तोड़ दिया। सोशल मीडिया पर शेयर हुई सुडान की 19 वर्षीय लड़की की फोटो ने उसे रातोंरात स्टार बना दिया है। हाल तो यह है कि इस लड़की के पीछे अब मॉडलिंग एजेंसियां पड़ी हुई हैं। हर कोई इसे साइन करना चाहता है। यह सबकुछ इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करने की वजह से हुआ। (... तो इस वजह से रोजाना 100 ग्राम कीड़े-मकौड़े खा जाती है ये लड़की, देखें VIDEO )

anok yai
anok yai

सुडान की रहने वाली 19 वर्षीय अनोक याई ने अपनी यह तस्वीर उस समय क्लिक करवाई जब वह अमेरिका के वॉशिंग्टन की हॉर्वड यूनिवर्सिटी की होमकमिंग पार्टी में गई थी। पार्टी में कुछ फोटोग्राफर घूम रहे थे। तभी एक फोटोग्राफर की इनपर नजर पड़ी और उसने अनोक की फोटो खींच ली और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। कुछ ही समय में यह तस्वीर वायरल हो गई। एक अंग्रेजी पत्रिका के अनुसार, फोटोग्राफर एक ऐसी लड़की की तलाश कर रहा था जिसने अच्छे आउटफिट पहने हो, तभी उसकी नजर अनोक पर पड़ी।

anok yai
anok yai

अनोक को इस बारे में कुछ भी नहीं पता था, पार्टी से लौटने के बाद जब अनोक घर पहुंची तो उनके फोन में मैसेज आए। वह समझ नहीं पा रही था कि उनकी फोटो को लोग लाइक क्यों कर रहे हैं। बाद में उन्हें पता लगा कि उनकी फोटो को किसी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया हुआ था। अनोक ने कहा कि जब उन्होंने फोटो को देखा तो उन्हें लगा की किसी ने उनकी मीम बनाकर डाल दी है। जिसके बाद कई मॉडलिंग एजेंसियों ने उन्हें रिक्वेस्ट आने लगी। अनोक की इस तस्वीर को एक दिन में 11 हजार लोगों ने लाइक किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश