1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. मेक्सिको में विमान दुर्घटनाग्रस्त, 5 की मौत

मेक्सिको में विमान दुर्घटनाग्रस्त, 5 की मौत

 Written By: IANS
 Published : Jun 03, 2015 10:03 am IST,  Updated : Jun 03, 2015 10:08 am IST

मेक्सिको: मेक्सिको में राजमार्ग पर एक छोटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने की घटना में पांच लोगों की मौत हो गई है। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने बुधवार को यह

मेक्सिको में विमान...- India TV Hindi
मेक्सिको में विमान दुर्घटनाग्रस्त, 5 की मौत

मेक्सिको: मेक्सिको में राजमार्ग पर एक छोटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने की घटना में पांच लोगों की मौत हो गई है। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने बुधवार को यह जानकारी दी कि राजधानी मेक्सिको सिटी और क्वे रेटेरो राज्य को आपस में जोड़ने वाले राजमार्ग पर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

राज्य की सिविल प्रोटेक्शन एजेंसी के प्रमुख गेराडरे क्वि रार्ते पेरेज ने संवाददाताओं को बताया कि विमान में तकनीकी गड़बड़ी का पता चलने के बाद पायलट ने आपातकालीन लैंडिंग की कोशिश की और इस क्रम में विमान में आग लग गई।

विमान में सवार मारे गए लोगों की पहचान नहीं हो सकी है।

इस बात का पता नहीं चल पाया है कि विमान ने किस स्थान से उड़ान भरी थी और किस ओर जा रहा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश