Tuesday, February 10, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. सऊदी अरब में रॉकेट हमले में पुलिसकर्मी की मौत, 6 अन्य घायल

सऊदी अरब में रॉकेट हमले में पुलिसकर्मी की मौत, 6 अन्य घायल

Edited by: India TV News Desk
Published : Jul 31, 2017 10:17 am IST, Updated : Jul 31, 2017 10:17 am IST

सऊदी अरब में शिया बहुल कातिफ में एक रॉकेट हमले में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए।

Police killed, 6 wounded in rocket attack in Saudi- India TV Hindi
Police killed, 6 wounded in rocket attack in Saudi

रियाद: सऊदी अरब में शिया बहुल कातिफ में एक रॉकेट हमले में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। सुन्नी बहुल खाड़ी देश में समानता की मांग को लेकर शिया समुदाय के प्रदर्शनों के बाद से वर्ष 2011 से इस क्षेत्र में अशांति है। (नवाज शरीफ ने खाली किया अपना आधिकारिक आवास, परिवार के साथ मर्री में रहेंगे)

सरकारी समाचार एजेंसी एसपीए ने मंत्रालय के एक बयान के हवाले से बताया है कि कातिफ के पास अल मासौरा में एक पुलिस गश्ती दल पर कल एक रॉकेट के साथ आतंकवादी हमला किया गया।

इसमें बताया गया है कि छह घायल अधिकारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर है। कातिफ में हाल के दिनों में सुरक्षा बलों पर हमले की कई घटनाएं देखने को मिली है। अधिकारियों ने हिंसा के लिए आतंकवादियों और मादक पदार्थ तस्करों को जिम्मेदार ठहराया है।

Latest World News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश

Advertisement
Advertisement
Advertisement