1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. रूस विमान हादसा: ISIS ने किया विमान को मार गिराने का दावा

रूस विमान हादसा: ISIS ने किया विमान को मार गिराने का दावा

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 01, 2015 07:15 am IST,  Updated : Nov 01, 2015 10:06 am IST

काहिरा: आतंकी संगठन ISIS ने दावा किया है कि रूस का यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त नहीं हुआ है बल्कि उसने मार गिराया है। हादसे में एक भी शख्स जिंदा नहीं बचा है। विमान में 224 यात्रियों

रूस विमान हादसा: IS ने...- India TV Hindi
रूस विमान हादसा: IS ने किया विमान को मार गिराने का दावा

काहिरा: आतंकी संगठन ISIS ने दावा किया है कि रूस का यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त नहीं हुआ है बल्कि उसने मार गिराया है। हादसे में एक भी शख्स जिंदा नहीं बचा है। विमान में 224 यात्रियों के साथ चालक दल के 7 सदस्य सवार थे। दुर्घटनाग्रस्त विमान का मलबा मिस्र के सिनाई में मिला है। विमान शर्म अल शेख से सेंट पीटर्सबर्ग जा रहा था। अधिकारियों ने हादसे की वजह के बारे में चुप्पी साधी हुई है।

मिस्र के नागर विमानन मंत्रालय ने कहा कि सेना के विमानों ने शनिवार तड़के दुर्घटनाग्रस्त हुए रूसी विमान के मलबे को मध्य सिनाई में देखा है।

मिस्र के पीएम शरीफ इस्माइल ने विमान दुर्घटनाग्रस्त होने की जगह का दौरा किया। साथ ही दुर्घटना के जांच के लिए आपात संचालन कक्ष के निर्माण का आदेश दिया है।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि मलबा हासाना में पाया गया जो पहाड़ी इलाका है और उत्तरी सिनाई के शहर अल आरिश से 35 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है। सूत्र ने कहा कि विमान में सवार अधिकांश यात्री रूसी नागरिक थे।

कैसे हुआ हादसा?

रिपोर्ट के मुताबिक, रूसी एयरलाइंस कोगालिमाविया के एयरबस A321 ने शनिवार सुबह 5.51 (स्थानीय समयानुसार) उड़ान भरी थी जिसके 23 मिनट बाद ही वह रडार से गायब हो गया।

मिस्र की सरकारी समाचार एजेंसी मीना की रिपोर्ट के मुताबिक, 217 यात्रियों को शर्म अल-शेख से सेंट पीट्सबर्ग ले जा रहा विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद रडार से गायब हो गया। विमान में चालक दल के सात सदस्य सवार थे।

रूस के आपात मंत्री ने भी दुर्घटना की जांच के लिए एक दल का गठन किया है।

विमान हादसे में शिकार लोगों को यूक्रेन में श्रद्धांजलि दी गई है। साथ ही रूसी दूतावास पर भी लोग श्रद्धांजलि देने के लिए जुटे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश