1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. ये हैं गिरफ्तार सऊदी प्रिंस की बेटी, माना जाता है अरब की किम कार्दशियन

ये हैं गिरफ्तार सऊदी प्रिंस की बेटी, माना जाता है अरब की किम कार्दशियन

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Nov 09, 2017 10:03 am IST,  Updated : Nov 09, 2017 10:18 am IST

सऊदी प्रिंस अलवालीन बिन तलाल को अभी हाल ही में भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। तलाल सऊदी अरब के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक है।

saudi arabia- India TV Hindi
saudi arabia

सऊदी प्रिंस अलवालीन बिन तलाल को अभी हाल ही में भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। तलाल सऊदी अरब के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक है। साल 2013 की फोर्ब्स मैगजीन के अनुसार तलाल के पास एक मार्बल फील्ड है, 420 कमरे का रियाद पैलेस, ताजों से सजा एक प्राइवेट बोइंग 747 और सऊदी अरब की राजधानी के किनारे 120 एकड़ में फैला एक रिजॉर्ट है। (मात्र 48 घंटे में सऊदी के इस प्रिंस ने गंवाए 78 अरब रुपए)

इस रिजॉर्ट में 5 भव्य मकान, 5 कृत्रिम झीलें और एक छोटा सा ग्रैंड कैन्यन है। तलाल को पूरी दुनिया अपने रॉयल लाइफस्टाइल के लिए जाना जाता है। तलात को बेहद लक्जरी काइफ का शौकीन माना जाता है। तलाल ने अब तक 4 शादियां की हैं। माना जाता है कि उनकी चौथी पत्नी प्रिंसेस अमीरा बहुत ग्लैमरस है।

हालांकि अब दोनो साथ में नहीं रहते हैं। माना जाता है कि प्रिंस तलाल की पत्नी रीम अपने ग्लैमर के लिए पूरी सऊदी अरब में मशहूर है। कहा जाता है कि सोशल मीडिया पर रीम दूसरी किम कार्दशियन है। आपको बता दें कि किम पेशे से पोटोग्राफर हैं। वह सऊदी अरब के अलावा पेरिस में भी रहती है। अगली स्लाइड में देखें रीम की तस्वीरें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश