1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. बहरीन सहित 3 देशों ने तोड़े कतर से सारे रिश्ते

बहरीन सहित 3 देशों ने तोड़े कतर से सारे रिश्ते

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 05, 2017 10:32 am IST,  Updated : Jun 05, 2017 10:32 am IST

सऊदी अरब, बहरीन, मिस्र और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने सोमवार को कतर के साथ राजनयिक संबंध तोड़ दिए हैं। इन देशों ने कतर पर आतंकवाद को सहयोग देने और उनके आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाते हुए संबंध तोड़े हैं।

Saudi Arabia UAE Egypt Bahrain cut diplomatic ties with...- India TV Hindi
Saudi Arabia UAE Egypt Bahrain cut diplomatic ties with Qatar citing terrorism

रियाद: सऊदी अरब, बहरीन, मिस्र और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने सोमवार को कतर के साथ राजनयिक संबंध तोड़ दिए हैं। इन देशों ने कतर पर आतंकवाद को सहयोग देने और उनके आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाते हुए संबंध तोड़े हैं। (ISIS ने ली लंदन हमलों की जिम्मेदारी)

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, सऊदी अरब ने कतर के साथ जमीन, वायु और समुद्री संपर्क भी समाप्त कर दिए हैं। सोमवार को बहरीन ने कतर के साथ संबंध तोड़ने की जानकारी दी। इसके साथ ही बहरीन ने कतर पर अपने आंतरिक मामलों में दखलअंदाजी करने का भी आरोप लगाया है। सऊदी अरब से जारी एक बयान में कहा गया कि उन्होंने देश के साम्राज्य को बचाने के लिए यह कदम उठाया है।

बहरीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि वह कतर की राजधानी दोहा से 48 घंटे के अंदर अपने राजनयिक मिशन को वापस बुला रहा है और इसी अवधि में कतर के सभी राजनयिकों को बहरीन छोड़ देना चाहिए। मंत्रालय ने बयान में कहा, कतर के सभी नागरिक दो हफ्तों में बहरीन छोड़ दें और दोनों के बीच हवाई और समुद्री यातायात बाधित रहेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश