1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. ISIS ने ली लंदन हमलों की जिम्मेदारी

ISIS ने ली लंदन हमलों की जिम्मेदारी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 05, 2017 08:48 am IST,  Updated : Jun 05, 2017 08:48 am IST

इस्लामिक स्टेट आतंकी समूह ने कल लंदन में हुए आतंकी हमलों की जिम्मेदारी ली है। इन हमलों में सात लोग मारे गए। आईएस से संबंधित समाचार एजेंसी अमाक ने लंदन में हुए हमलों का हवाला देते हुए कहा, इस्लामिक स्टेट की सुरक्षा....

isis- India TV Hindi
isis

बेरूत: इस्लामिक स्टेट आतंकी समूह ने कल लंदन में हुए आतंकी हमलों की जिम्मेदारी ली है। इन हमलों में सात लोग मारे गए। आईएस से संबंधित समाचार एजेंसी अमाक ने लंदन में हुए हमलों का हवाला देते हुए कहा, इस्लामिक स्टेट की सुरक्षा टुकड़ी ने कल लंदन हमलों को अंजाम दिया। लंदन ब्रिज और शहर के मध्य इलाके में स्थित एक मार्केट में आतंकवादी हमले किए। (चश्मदीदों ने सुनाई लंदन में हुए आतंकी हमले की दर्दनाक दास्तां)

गौरतलब है कि बीते रविवार ब्रिटेन की राजधानी लंदन में मशहूर पर्यटक स्थल लंदन ब्रिज पर एक तेज रफ्तार वैन ने पादल यात्रियों को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया। पुलिस ने इस हमले को आतंकी हमला बताया है। फिलहाल लंदन ब्रिज को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। लंदन पुलिस ने इस घटना में 6 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है।

इसके अलावा 22 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा एक अन्य घटना में ब्रिज के ही नजदीक एक रेस्तरां में एक युवक ने वहां खाना खा रहे लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। साथ ही यहां के वॉक्सहॉल इलाके में गोलीबारी के समाचार हैं। हमले के बाद से पुलिस उन तीन लोगों को ढूंढ रही है जो कार में आए थे।इस घटना के बाद मेट्रो सेवा को रोक दिया गया। पुलिस का कहना है कि घटना की पहले-पहल जानकारी मिलने के 8 मिनटों के अंदर ही उन्होंने तीनों हमलावरों को मार गिराया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश