1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. सोमालिया: बाजार में आत्मघाती हमलों में 15 की मौत

सोमालिया: बाजार में आत्मघाती हमलों में 15 की मौत

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 22, 2016 08:22 am IST,  Updated : Aug 22, 2016 08:22 am IST

मोगादिशु: सोमालिया में एक स्थानीय सरकारी मुख्यालय के दरवाजों पर एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोट से लदे वाहन में विस्फोट किया जबकि एक अन्य आत्मघाती हमलावर ने एक बाजार को निशाना बनाया जिससे इन घटनाओं

somalia- India TV Hindi
somalia

मोगादिशु: सोमालिया में एक स्थानीय सरकारी मुख्यालय के दरवाजों पर एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोट से लदे वाहन में विस्फोट किया जबकि एक अन्य आत्मघाती हमलावर ने एक बाजार को निशाना बनाया जिससे इन घटनाओं में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई जबकि 30 से अधिक अन्य घायल हुए।

पुलिस अधिकारी अब्दीसलाम यूसुफ ने कहा कि एक हमलावर ने आज सुबह पंटलैंड की स्थानीय सरकार के मुख्य द्वार पर पहुंचने पर गालकायो कस्बे की सुरक्षा चौकी में कार से टक्कर मारी। यूसुफ ने कहा कि बंदूक की गोलियों की आवाज सुनी गई लेकिन यह साफ नहीं कि हमले में बंदूकधारी शामिल हैं या नहीं। बाजार में हमले से मरने वालों की संख्या बढने की आशंका है। अलकायदा से जुड़े अल शबाब संगठन ने हमले की जिम्मेदारी ली है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश