1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. दक्षिण अफ्रीका: अपहरण के आरोप में गिरफ्तार हुई भारतीय मूल की महिला, IS से भी संबंध का आरोप

दक्षिण अफ्रीका: अपहरण के आरोप में गिरफ्तार हुई भारतीय मूल की महिला, IS से भी संबंध का आरोप

 Reported By: PTI
 Published : Feb 26, 2018 05:33 pm IST,  Updated : Feb 26, 2018 05:33 pm IST

भारतीय मूल की एक 27 वर्षीय महिला और उसके साथी को एक ब्रिटिश दंपत्ति के अपहरण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है...

Representational Image | AP Photo- India TV Hindi
Representational Image | AP Photo

जोहानिसबर्ग: भारतीय मूल की एक 27 वर्षीय महिला और उसके साथी को एक ब्रिटिश दंपत्ति के अपहरण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। दक्षिण अफ्रीका की विशेष पुलिस इकाई हॉक्स के मुताबिक महिला और उसके साथी पर इस्लामिक स्टेट से संबंध रखने का भी आरोप है। केपटाउन के रहने वाले लापता दंपति का नाम अधिकारियों ने जारी नहीं किया है। माना जा रहा है कि क्वाजुलु-नटाल के व्रीहीड में बिवाने बांध के पास 12 फरवरी को उनका अपहरण किया गया।

फातिमा पटेल और सैफीदीन असलम डेल वेच्चिओ पर डकैती और चोरी का भी आरोप है। इन लोगों ने दंपत्ति के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल आभूषण खरीदने, कैंप के लिये उपकरण और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खरीदने के लिये किया था। यह सामान बाद में एक सुदूरवर्ती जगह पाया गया जहां इस्लामिक स्टेट का झंडा लहरा रहा था। हॉक्स के प्रवक्ता ब्रिगेडियर हंगवानी मुलाउड्जी ने कहा कि पटेल और उसके साथी की निगरानी के दौरान, ऐसी जानकारियां सामने आईं कि केपटाउन से लापता हुए ब्रिटिश दंपति के अपहरण से उनका कथित संबंध है।

पुलिस ने इस बारे में मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कोई और जानकारी देने से इनकार कर दिया है और कहा कि मामले में दोनों की तलाश जारी है। उनकी गाड़ी उस जगह से करीब 300 किलोमीटर दूर मिली है जहां उन्हें 9 फरवरी को आखिरी बार देखा गया था। इस घटना ने ब्रिटिश सरकार को दक्षिण अफ्रीका में विदेशी नागरिकों पर संभावित आतंकवादी हमलों के बारे में एक ट्रैवल अडवाइजरी जारी करने के लिए मजबूर कर दिया था, लेकिन स्थानीय मुस्लिम संगठनों ने इसे 'ओवररिऐक्शन' बताते हुए खारिज कर दिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश