1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला की पत्नी विनी मंडेला का निधन

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला की पत्नी विनी मंडेला का निधन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 02, 2018 09:09 pm IST,  Updated : Apr 02, 2018 09:09 pm IST

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति और रंगभेद विरोधी नेता नेल्सन मंडेला की पूर्व पत्नी विनी माडिकिजेला मंडेला का सोमवार को निधन हो गया...

Nelson Mandela's ex-wife Winnie Mandela dies at 81 | AP Photo- India TV Hindi
Nelson Mandela's ex-wife Winnie Mandela dies at 81 | AP Photo

जोहानिसबर्ग: दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति और रंगभेद विरोधी नेता नेल्सन मंडेला की पूर्व पत्नी विनी माडिकिजेला मंडेला का सोमवार को निधन हो गया। वह 81 वर्ष की थीं। विनी मंडेला भी रंगभेद विरोधी नेता थीं और उन्होंने अश्वेतों के अधिकारों के लिए हुए आंदोलनों में अपने पति के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। गौरतलब है कि नेल्सन मंडेला को लंबे समय तक कैद में रखा गया था और आजाद होने के बाद वह दक्षिण अफ्रीका के पहले राष्ट्रपति बने थे।

नेल्सन और विनी मंडेला की शादी 1958 में हुई थी। दोनों नेताओं ने 1996 में तलाक ले लिया था। नेल्सन और विनी की दो बेटियां जिनानी और जिंजिवा मंडेला हैं। विनी ने दक्षिण अफ्रीका की सरकार में विभिन्न पदों पर काम किया था। उन्होंने कला, संस्कृति, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय में उप मंत्री के पद पर सेवाएं दी थीं। इसके अलावा वह अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस पार्टी की महिला लीग की प्रमुख भी रह चुकी थीं। विनी मई 2009 से सांसद के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही थीं।

Nelson Mandela and Winnie Mandela | AP Photo
Nelson Mandela and Winnie Mandela | AP Photo

बस स्टॉप पर हुई थी मंडेला से पहली मुलाकात

विनी मंडेला और नेल्सन मंडेला की पहली मुलाकात 1957 में एक बस स्टॉप पर हुई थी। मंडेला उन्हें देखकर अपना दिल दे बैठे थे और अगले ही हफ्ते उन्हें लंच के लिए आमंत्रित कर लिया था। इसके बाद 1958 में दोनों ने शादी कर ली। नेल्सन और विनी की दो बेटियां हुईं जिनका जन्म 1959 और 1960 में हुआ था। 1963 में नेल्सन मंडेला को रंगभेद कानून का विरोध करने के चलते गिरफ्तार कर लिया गया। मंडेला की रिहाई 1990 में ही संभव हो पाई और 1994 में वह दक्षिण अफ्रीका के पहले राष्ट्रपति बने। विनी और नेल्सन 1992 में अलग हो गए और 1996 में उनका तलाक भी हो गया। इन दिनों दोनों के बीच तनाव काफी बढ़ गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश