1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. पेरू में 7.5 तीव्रता का भूकंप, ब्राजील, चिली में भी महसूस हुए झटके

पेरू में 7.5 तीव्रता का भूकंप, ब्राजील, चिली में भी महसूस हुए झटके

 Written By: IANS
 Published : Nov 25, 2015 09:06 am IST,  Updated : Nov 25, 2015 09:10 am IST

लीमा: पेरू में 7.5 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप का केंद्र जमीन से 602.34 किलोमीटर नीचे माना गया। भूकंप शाम 5.45 बजे (स्थानीय समयानुसार)

पेरू में 7.5 तीव्रता का...- India TV Hindi
पेरू में 7.5 तीव्रता का भूकंप, ब्राजील भी झटकों से हिला

लीमा: पेरू में 7.5 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप का केंद्र जमीन से 602.34 किलोमीटर नीचे माना गया। भूकंप शाम 5.45 बजे (स्थानीय समयानुसार) आया और इसके आने के 30 मिनट के अंदर कहीं से किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं मिली थी।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ब्राजील, बोलीविया, चिली, कोलंबिया, इक्वाडोर एवं अर्जेटीना में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।

ऐसा माना जा रहा है कि भूकंप का केंद्र जमीन तल के बहुत नीचे होने और भूकंप केंद्र तेज भूकंप वाले संभावित स्थलों से दूर होने की वजह से इस भूकंप से कम ही नुकसान हुआ होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश