1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. सउदी अरब में अमेरिकी दूतावास के पास आत्मघाती हमला

सउदी अरब में अमेरिकी दूतावास के पास आत्मघाती हमला

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 04, 2016 08:22 am IST,  Updated : Jul 04, 2016 08:22 am IST

सउदी अरब में अमेरिकी दूतावास के पास आज एक आत्मघाती हमलावर ने धमाका कर दिया। यह हमला लाल सागर का शहर कहे जाने वाले जिद्दाह के पास हुआ है।

US- India TV Hindi
US

दुबई: सउदी अरब में अमेरिकी दूतावास के पास आज एक आत्मघाती हमलावर ने धमाका कर दिया। यह हमला लाल सागर का शहर कहे जाने वाले जिद्दाह के पास हुआ है। यह खबर सउदी की स्थानीय न्यूज वेबसाइट के हवाले से सामने आई है। न्यूज़ वेबसाइट के मुताबिक इस हमले में हमलावर की मौत हो गई है। हालांकि अन्य किसी व्यक्ति की जान-माल को नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।

जानकारी में यह बात सामने आई है कि कार में सवार यह हमलावर अमेरिकी वाणिज्यिक दूतावास के पास स्थिति मंदिर और मस्जिद के रास्ते पर जा रहा था। इस घटना के बाद दूतावास से सभी कर्मचारियों को नए ठिकाने पर पहुंचा दिया गया है। वहीं यह खबर भी सामने आई है कि इस हमले में दो सुरक्षाकर्मी घायल हुए हैं। सउदी अरब स्थित अमेरिकी दूतावास और गृह मंत्रालय की तरफ से इस मसले पर अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश