1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. अमेरिका ने कहा करेंगे मिसाइल हमला, सीरिया ने दिया ये जवाब

अमेरिका ने कहा करेंगे मिसाइल हमला, सीरिया ने दिया ये जवाब

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Apr 12, 2018 01:34 pm IST,  Updated : Apr 12, 2018 01:34 pm IST

सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद की राजनीतिक एवं मीडिया सलाहकार बौथेना शाबन ने बुधवार को कहा कि उनका देश अमेरिका की हमला करने की धमकियों से नहीं डरता।

bashar al-asad- India TV Hindi
bashar al-asad

दमिश्क: सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद की राजनीतिक एवं मीडिया सलाहकार बौथेना शाबन ने बुधवार को कहा कि उनका देश अमेरिका की हमला करने की धमकियों से नहीं डरता। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, शाबन ने एक स्थानीय टेलीविजन को दिए साक्षात्कार में कहा कि अमेरिका की सीरिया पर हमला करने की धमकियां असल में और दबाव बनाने का हथकंडा है। उन्होंने कहा कि हम सहयोगी देशों से इस पर चर्चा कर रहे हैं। शबान का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब अमेरिका ने सीरियाई सेना द्वारा कथित तौर पर रासायनिक हमला करने के बाद सैन्य कार्रवाई करने की चेतावनी दी थी। गौरतलब है कि पिछले शनिवार को पूर्वी गूता के डौमा जिले में विद्रोहियों ने कहा था कि सीरियाई सेना ने डौमा में क्लोरिन गैस का इस्तेमाल किया, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई। हालांकि, सीरिया सरकार ने इन आरोपों से इनकार किया है और इन्हें विद्रोहियों की मनगढ़ंत कहानी बताया है। (रियाद में हुए मिसाइल हमले की अमेरिका ने की निंदा )

गौरतलब है कि बीते बुधवार अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीरिया और रूस को चेतावनी देते हुए कहा है कि, ''असद के क्षेत्र में मिसाइल हमले की तैयारी, यह मिसाइल अच्छी, नई और स्मार्ट है।''

ट्रंप ने अपने ट्वीट में रूस को चेतावनी देते हुए कहा कि, यह मिसाइल सीरिया की ओर जाने वाली सभी मिसाइलों को मात देगी। साथ ही ट्रंप ने रूस को यह भी कहा कि, ''आपको एक गैस हत्या करने वाले जानवर का साझेदार नहीं होना चाहिए जो अपने लोगों को मारता है और इसका आनंद लेता है! "

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश