1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. केन्या के विश्वविद्यालय में आतंकी हमले में 150 की मौत

केन्या के विश्वविद्यालय में आतंकी हमले में 150 की मौत

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 03, 2015 08:22 am IST,  Updated : Apr 03, 2015 08:22 am IST

नैरोबी: केन्या में एक विश्वविद्यालय परिसर पर आतंकी हमले में डेढ़ सौ से ज्यादा छात्रों की मौत हो गई है जबकि करीब सौ छात्र गंभीर रूप से घायल हैं। केन्या के सुरक्षा बलों की कार्रवाई

- India TV Hindi

नैरोबी: केन्या में एक विश्वविद्यालय परिसर पर आतंकी हमले में डेढ़ सौ से ज्यादा छात्रों की मौत हो गई है जबकि करीब सौ छात्र गंभीर रूप से घायल हैं।

केन्या के सुरक्षा बलों की कार्रवाई में चारों हमलावरों को मार गिराया गया है। इस पूरे ऑपरेशन में करीब 500 छात्रों को सुरक्षित बचा लिया गया है

सोमालिया के अल शबाब इस्लामी समूह द्वारा किए गए नरसंहार में कम से कम 150 लोग मारे गये। यह जानकारी  राष्ट्रीय आपदा अभियान केंद्र ने दी।

केंद्र ने बताया, ‘‘गरीसा यूनिवर्सिटी कॉलेज में अभियान समाप्त हो गया है। सभी चारों आतंकवादी मारे गये हैं।’’ केंद्र के अनुसार हमला करीब 16 घंटे तक चलता रहा।

यूएन, अमेरिका समेत पूरी दुनिया ने इस घटना की निंदा की है। पीएम मोदी ने भी केन्या में छात्रों को निशाना बनाने की आतंकियों की कायराना हरकत की निंदा की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश