1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. IS ने किया 30 इथोपियाई ईसाइयों का सिर कलम

IS ने किया 30 इथोपियाई ईसाइयों का सिर कलम

 Written By: Agency
 Published : Apr 20, 2015 08:18 am IST,  Updated : Apr 20, 2015 08:18 am IST

त्रिपोली: इस्लामिक स्टेट जेहादी समूह ने आज एक विडियो जारी किया है जिसमें लीबिया में बंधक बनाए गए करीब 30 इथोपियाई ईसाइयों की कथित रूप से हत्या करते दिखाया गया है। इस 29 मिनट के

IS का नया खौफनाक विडियो,...- India TV Hindi
IS का नया खौफनाक विडियो, 30 का सिर कलम

त्रिपोली: इस्लामिक स्टेट जेहादी समूह ने आज एक विडियो जारी किया है जिसमें लीबिया में बंधक बनाए गए करीब 30 इथोपियाई ईसाइयों की कथित रूप से हत्या करते दिखाया गया है।

इस 29 मिनट के विडियो में कथित रूप से दिखाया गया है कि उग्रवादी बंधकों के दो समूह को पकड़े हुए हैं और स्क्रीन पर एक लाइन लिखी आ रही है दुश्मन इथोपियाई चर्च से क्रास के अनुयायी।

काला नकाब पहने एक लड़ाका पिस्तौल लहराते हुए अपने बयान में ईसाईसों को इस्लाम कबूल करने की धमकी दे रहा है।

फिर विडियो में नकाबपोश उग्रवादियों द्वारा एक बीच पर करीब 12 लोगों के एक समूह का सिर कलम करते हुए दिखाया गया है। दूसरे कम से कम 16 लोगों के समूह को रेगिस्तान में गोली मारते हुए दिखाया गया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि बंधक कौन थे और कितने लोगों को मारा गया है।

हत्याओं से पहले विडियो में कथित रूप से दिखाया गया है, जिसमें सीरियाई ईसाई बता रहे हैं कि कैसे उन्हें इस्लाम कबूल करने या विशेष कर देने का विकल्प दिया गया। किस प्रकार उन्होंने कर देने का विकल्प चुना।

विडियो में आईएस की मीडिया शाखा का लोगो है और यह वैसे ही फुटेज है जैसे पहले जारी किए गए थे।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश