1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. दुबई में आज लॉन्च होगा दुनिया का सबसे कीमती जूता

दुबई में आज लॉन्च होगा दुनिया का सबसे कीमती जूता

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 26, 2018 09:35 am IST,  Updated : Sep 26, 2018 02:58 pm IST

यूएई में बनाई गई जूतों की सबसे महंगी जोड़ी कल पूरी दुनिया के सामने पेश की जाएगी। इन जूतों की कीमत 1.7 करोड़ डॉलर यानी 1.23 अरब रुपए है। मंगलवार को मीडिया को इस बात की जानकारी दी गई।

daimond gold shoes- India TV Hindi
daimond gold shoes

दुबई: यूएई में बनाई गई जूतों की सबसे महंगी जोड़ी आज पूरी दुनिया के सामने पेश की जाएगी। इन जूतों की कीमत 1.7 करोड़ डॉलर यानी 1.23 अरब रुपए है। मंगलवार को मीडिया को इस बात की जानकारी दी गई। आपको बता दें कि, इस जूते को हीरों और असली सोने से बनाया गया है। इस जूते को बनाने में डिजाइनर्स को 9 महीने का समय लगा है। इस डायमंड शू की कीमत 6.24 करोड़ दिरहम या 1.7 करोड़ डॉलर है। रुपये में यह कीमत 1.23 अरब बनती है। इसमें सैकड़ों हीरों लगे हैं।

इस जूते की जोड़ी को यूएई के ब्रांड जदा दुबई ने पैशन ज्वेलर्स के साथ सहयोग में बनाया है। बुधवार को दुनिया के एकमात्र सात सितारा होटल बुर्ज अल अरब में इसे पेश किया जाएगा। लॉन्‍च ईवेट में 36 नंबर के जूते क प्रदर्शित किया जाएगा। लेकिन उसके बाद ग्राहक इसे अपने साइज के हिसाब से बनवा सकते हैं।

जदा दुबई की सह-संस्‍थापक और क्रिएटिव डायरेक्‍टर मारिया मजारी ने बताया कि जदा दुबई सिर्फ हीरे जड़े जूते डिजाइन करती है। अपने दूसरे संग्रह के लॉन्‍च के अवसर हम चाहते थे कि कुछ ऐसा तैयार किया जाए विश्‍व में अनूठा हो और जिसमें बहुमूल्‍य हीरों का इस्‍तेमान किया जाए। इस जूते के लॉन्‍च में दुबई के कई बड़े-बड़े लोग हिस्सा लेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश