1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. मोरक्को: फोन चार्जर के कारण लगी आग, 3 लोगों की मौत, 4 घायल

मोरक्को: फोन चार्जर के कारण लगी आग, 3 लोगों की मौत, 4 घायल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 30, 2017 01:58 pm IST,  Updated : Apr 30, 2017 01:58 pm IST

क्या आपने कभी सोचा है कि फोन चार्जर जैसी छोटी चीज भी किसी की मौत का कारण बन सकती है? हममें से कइयों को इस बात पर यकीन करना भी मुश्किल होगा लेकिन मोरक्को में एक ऐसी घटना घटी, जो हमें सोचने पर मजबूर कर सकती है।

Representational Image | PTI Photo- India TV Hindi
Representational Image | PTI Photo

रबात: क्या आपने कभी सोचा है कि फोन चार्जर जैसी छोटी चीज भी किसी की मौत का कारण बन सकती है? हममें से कइयों को इस बात पर यकीन करना भी मुश्किल होगा लेकिन मोरक्को में एक ऐसी घटना घटी, जो हमें सोचने पर मजबूर कर सकती है। यहां के एक शहर में फोन चार्जर के कारण लगी आग से 3 लोगों की मौत हो गई जबकि 4 लोग बुरी तरह घायल हो गए।

खबरों के मुताबिक, मोरक्को के शहर आजीलल में स्थित एक अपार्टमेंट में शनिवार की सुबह फोन चार्जर के कारण आग लग गई। आग लगने के कारण इस अपार्टमेंट में रहने वाले 3 लोगों की मौत हो गई जबकि 4 अन्य घायल हो गए। घायलों को गंभीर हालत में हेलिकॉप्टर और ऐम्बुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्राथमिक जांच में पता चला है कि इस अपार्टमेंट में किसी ने फोन के चार्जर को सही तरीके से नहीं लगाया, जिसके कारण आग लगी और यह हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश