1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. कोरोना से तबाह अल सल्वाडोर और ग्वाटेमाला में तूफान से 17 लोगों की मौत, 7 अन्य लापता

कोरोना से तबाह अल सल्वाडोर और ग्वाटेमाला में तूफान से 17 लोगों की मौत, 7 अन्य लापता

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 02, 2020 09:56 am IST,  Updated : Jun 02, 2020 09:56 am IST

एक तरफ दुनिया के तमाम देश घातक महामारी COVID-19 से लड़ रहे हैं, तो दूसरी तरफ प्राकृतिक आपदाओं ने भी उनकी कमर तोड़ रखी है।

Tropical Storm Amanda, Amanda, Amanda El Salvador, Amanda Guatemala- India TV Hindi
Vehicles stand damaged by an Acelhuate River flash flood at a neighborhood in San Salvador, El Salvador. Image Source : AP

सान सल्वाडोर: एक तरफ दुनिया के तमाम देश घातक महामारी COVID-19 से लड़ रहे हैं, तो दूसरी तरफ प्राकृतिक आपदाओं ने भी उनकी कमर तोड़ रखी है। अमेरिकी महाद्वीप के 2 देशों, अल सल्वाडोर और ग्वाटेमाला में तूफान ने भारी तबाही मचाई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अल सल्वाडोर एवं ग्वाटेमाला में आये उष्णकटिबंधीय तूफान 'अमांदा' के कारण हुई बारिश की वजह से 17 लोगों की मौत हो गई जबकि 7 अन्य लापता हो गए हैं।

हजारों लोग आश्रय गृहों में जाने को मजबूर

अधिकारियों ने बताया कि तूफान और बारिश के कारण बड़े पैमाने पर हुई बर्बादी से हजारों लोग कोरोना वायरस महामारी के बीच आश्रय गृहों में जाने को मजबूर हो गए हैं। अल सल्वाडोर के आंतरिक मामलों के मंत्री मरीनो दुरान ने सोमवार को बताया कि लगभग 7 हजार लोगों को 153 आश्रय गृहों में भेजा गया है। उन्होंने बताया कि आंधी एवं बारिश के कारण देश के पश्चिमी हिस्से में भूस्खलन होने एवं बाढ़ आने की घटना हुई। इससे पहले करीब 900 घर क्षतिग्रस्त हो गए थे।

अल सल्वाडोर पर टूटा है कोरोना का भी कहर
अल सल्वाडोर के राष्ट्रपति नयीब बुकेले ने सबसे प्रभावित समुदायों में से एक का दौरा किया। करीब 50 परिवारों ने अपने घर खो दिए और बुकेले ने कहा कि सरकार उन्हें पुनर्निर्माण के लिए 10,000 डॉलर देगी। अल सल्वाडोर में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,500 मामले हैं जबकि 46 लोगों की इससे मौत हो चुकी है। ग्वाटेमाला के राष्ट्रीय आपदा एजेंसी के प्रवक्ता ने बताया कि मरने वालों में नौ साल का एक बच्चा भी शामिल है जो नदी में बह गया। प्रवक्ता ने बताया कि तूफान के कारण कई घरों को क्षति पहुंची है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश