1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. तख्तापलट की कोशिश पर एकपक्षीय फैसला न ले तुर्की: कनाडा

तख्तापलट की कोशिश पर एकपक्षीय फैसला न ले तुर्की: कनाडा

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 17, 2016 10:27 am IST,  Updated : Jul 17, 2016 10:27 am IST

कनाडा के विदेश मंत्री स्टीफन डियोन ने तुर्की से अनुरोध किया है कि वह तख्तापलट की नाकाम सैन्य कोशिश के बाद के हालात से लोकतंत्र के मौलिक सिद्धांतों के अनुसार निपटे।

स्टीफन डियोन- India TV Hindi
स्टीफन डियोन

मॉन्टि्रयलपी: कनाडा के विदेश मंत्री स्टीफन डियोन ने तुर्की से अनुरोध किया है कि वह तख्तापलट की नाकाम सैन्य कोशिश के बाद के हालात से लोकतंत्र के मौलिक सिद्धांतों के अनुसार निपटे।

तुर्की में अपने समकक्ष मेवलुत कावुसोगलू से फोन पर हुई बातचीत के बाद कनाडा के राजनयिक प्रमुख ने टेलीविजन नेटवर्क रेडियो कनाडा पर कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि जिन लोगों ने तख्तापलट की साजिश रचकर इसे अंजाम दिया और जो राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगान की शक्तियों को अधिकार में लेने की कोशिश कर रहे थे, उन्हें सजा देते वक्त सामूहिक सजा देने से बचा जाए।

शनिवार को तुर्की के अधिकारियों के देश पर नियंत्रण वापस अपने हाथ लेने के बाद डियोन ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा हुई है। उन्होंने कहा, निश्चित रूप से हमें इस बात का अहसास होना चाहिए कि जिनके खिलाफ सुनवाई चल रही है उन्हें इस दौरान न्याय के संवैधानिक नियमों के अनुसार निश्चित तौर पर अपनी बेगुनाही साबित करने का मौका दिया जाना चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश