1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. चलती बस में लड़के ने की लड़की से शर्मनाक हरकत, CCTV में कैद

चलती बस में लड़के ने की लड़की से शर्मनाक हरकत, CCTV में कैद

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 07, 2016 10:08 am IST,  Updated : May 07, 2016 02:11 pm IST

नई दिल्ली: बस में सवार लड़की से अश्लील हरकतें करना एक लड़के को उस समय भारी पड़ गया जब महिलाओं ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। यह सारी घटना बस में लगे CCTV कैमरे में कैदम हो गई और पुलिस इसकी जांच कर रही है।

turkey molestation- India TV Hindi
turkey

नई दिल्ली: बस में सवार लड़की से अश्लील हरकतें करना एक लड़के को उस समय भारी पड़ गया जब महिलाओं ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। यह सारी घटना बस में लगे CCTV कैमरे में कैदम हो गई और पुलिस इसकी जांच कर रही है।

 
दरअसल,  यह घटना तुर्की की है, जहां बस सवार एक मनचले ने लड़की के साथ अश्लील हरकतें की। लड़की के विरोध करने पर भी वह पीछे नहीं हटा तब उसने उसे पीटना शुरू कर दिया। जब लड़के ने इसके बावजूद अपनी गलती के लिए माफी नहीं मांगी तो बस सवार अन्य महिलाओं ने भी गुस्से में आकर लड़के को पीटना शुरू कर दिया।

देखें:

ऐसी हालत में लड़के ने बस का दरवाज़ा खोल कर बाहर की तरफ भागने की कोशिश की लेकिन एक अन्य यात्री ने उसे पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस बस में लगे CCTV कैमरे की जांच कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश