1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. तुर्की में दोहरे बम धमाके, 6 मरे, 20 घायल

तुर्की में दोहरे बम धमाके, 6 मरे, 20 घायल

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 31, 2016 09:36 am IST,  Updated : May 31, 2016 09:36 am IST

अंकारा: तुर्की के सिरनाक प्रांत में सोमवार को हुए दोहरे बम धमाकों में दो पुलिस अधिकारियों सहित छह लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के

Ankara- India TV Hindi
Ankara

अंकारा: तुर्की के सिरनाक प्रांत में सोमवार को हुए दोहरे बम धमाकों में दो पुलिस अधिकारियों सहित छह लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, पहले हमले में प्रतिबंधित 'कुíदस्तान वर्कर्स पार्टी' (पीकेके) के आतंकवादियों ने मैनहोल के ढक्कन के नीचे विस्फोटक रख दिए और रिमोट कंट्रोल की मदद से धमाका कर दिया। हमले में चार लोगों की मौत हो गई और 19 लोग घायल हो गए।

पीकेके के सदस्यों द्वारा वान प्रांत में किए गए एक दूसरे हमले में दो पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस की एक बख्तरबंद गाड़ी को निशाना बना कर रिमोट कंट्रोल से विस्फोट किया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश