1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. साइबेरिया में विमान इमारत से टकराया, दो की मौत

साइबेरिया में विमान इमारत से टकराया, दो की मौत

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 27, 2019 05:50 pm IST,  Updated : Jun 27, 2019 05:51 pm IST

साइबेरिया में हवाई अड्डे पर एक रूसी यात्री विमान बृहस्पतिवार को रनवे को पार कर एक इमारत से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें आग लग गई। इस हादसे में चालक दल के दो सदस्यों की मौत हो गई।

plane crash- India TV Hindi
 A firemen fights with fire of a plane An-24 after a crash during a landing in Nizhneangarsk, Republic of Buryatia, Russia. Image Source : PTI

मॉस्को। साइबेरिया में हवाई अड्डे पर एक रूसी यात्री विमान बृहस्पतिवार को रनवे को पार कर एक इमारत से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें आग लग गई। इस हादसे में चालक दल के दो सदस्यों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

बुर्यातिया की क्षेत्रीय सरकार ने बताया कि साइबेरिया के उलान-उडे से रवाना हुआ छोटा विमान एएन-24 निज़ानेगार्स्क हवाई अड्डे पर आपात स्थितियों में उतरने का प्रयास कर रहा था। उन्होंने बताया कि विमान रनवे की पक्की सड़क से 100 मीटर आगे जाकर एक अपशिष्ट उपचार संयंत्र की इमारत से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

उसने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कहा, ‘‘विमान में आग लग गई।’’ इस हादसे में चालक दल के दो सदस्यों की मौत हो गई और एक बच्चे समेत 43 यात्री बच गये। क्षेत्रीय एयरलाइंस अंगारा का यह विमान अपनी नियमित उड़ान पर था।

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश