1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. UAE-INDIA: संबंध बढ़ाने को करेंगे संसदीय समिति का गठन

UAE-INDIA: संबंध बढ़ाने को करेंगे संसदीय समिति का गठन

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 19, 2016 12:36 pm IST,  Updated : Jun 19, 2016 12:37 pm IST

UAE के फेडरल नेशनल काउंसिल की पहली महिला अध्यक्ष अमाल अब्दुल्ला अल-कुबैसी और भारतीय राजदूत टी पी सीताराम के बीच कल हुई बैठक में इस आशय का निर्णय किया गया।

india-uae- India TV Hindi
india-uae

दुबई: भारत और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) दोनों देशों के बीच बढ़ती सामरिक भागीदारी और इस क्षेत्र की सुरक्षा और चुनौतियों समेत विभिन्न मुद्दों पर एक राय बनाने के अपने प्रयासों के तहत संसदीय संबंधों को मजबूती देने के लिए अमीराती-भारतीय संसदीय समिति का गठन करेंगे तथा दोनों देशों के सांसद दोनों की यात्रा करेंगे।

UAE के फेडरल नेशनल काउंसिल की पहली महिला अध्यक्ष अमाल अब्दुल्ला अल-कुबैसी और भारतीय राजदूत टी पी सीताराम के बीच कल हुई बैठक में इस आशय का निर्णय किया गया। सरकारी संवाद समिति डब्ल्यूएएम की रिपोर्ट के अनुसार बैठक के दौरान अल-कुबैशी ने अमीराती-भारतीय संसदीय समिति के गठन और दोनों देशों के सांसदों की यात्राओं के द्वारा एफएनसी और भारतीय संसद के बीच संसदीय रिश्ते को सक्रिय बनाने के महत्व पर बल दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश