1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. UN ने उत्तर कोरिया में सामान ले जाने वाले जहाजों पर लगाया प्रतिबंध

UN ने उत्तर कोरिया में सामान ले जाने वाले जहाजों पर लगाया प्रतिबंध

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Oct 10, 2017 01:11 pm IST,  Updated : Oct 10, 2017 01:11 pm IST

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने उत्तर कोरिया में प्रतिबंधित सामान लाने- ले जाने वाले चार जहाजों को अन्य देशों द्वारा अपने बंदरगाहों पर प्रवेश की इजाजत देने पर रोक लगा दी है।

demo pic- India TV Hindi
demo pic

संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने उत्तर कोरिया में प्रतिबंधित सामान लाने- ले जाने वाले चार जहाजों को अन्य देशों द्वारा अपने बंदरगाहों पर प्रवेश की इजाजत देने पर रोक लगा दी है। उत्तर कोरिया पर प्रतिबंध लागू हो, इसे देख रहे पैनल के प्रमुख यू ग्रिफिथ्स ने कल संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों को बंदरगाह प्रतिबंध की जानकारी दी। चार घंटे तक चले इस सत्र में उत्तर कोरिया के राजनयिक भी मौजूद थे। (ईरान समझौता बरकरार रखे ट्रंप, नोबेल पुरस्कार विजेता परमाणु रोधी समूह ने की अपील)

ग्रिफिथ्स ने बाद में संवाददाताओं को बताया कि संयुक्त राष्ट्र के इतिहास में यह पहली बार हो रहा है जब प्योंगयांग पर पाबंदियों पर नजर रखने वाली सुरक्षा परिषद समिति ने इन जहाजों के सभी बंदरगाहों पर प्रवेश पर रोक लगाई है। उन्होंने चार मालवाहक जहाजों की पहचान पेट्रेल 8, हाव फान 6, तोंग सान 2 और जी शुन के रूप में की है।

समुद्री जहाजों की गतिविधियों पर निगाह रखने वाली एक समुद्री डेटाबेस मैरिन ट्रैफिक के अनुसार पेट्रेल 8 कोमोरोस में पंजीकृत है, हाव फान 6 सेंट कीट्स और नेविस में तथा तोंग सान 2 उत्तर कोरिया में पंजीकृत है। ग्रिफिथ्स ने कहा कि चारों जहाजों को पांच अक्तूबर को प्रतिबंधित सामान ले जाने वाले के रूप में चिन्हित किया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश