1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. संयुक्त राष्ट्र लगा सकता है सीरियाई संगठनों पर प्रतिबंध

संयुक्त राष्ट्र लगा सकता है सीरियाई संगठनों पर प्रतिबंध

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 28, 2016 11:09 am IST,  Updated : Dec 28, 2016 11:09 am IST

संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र का एक मसौदा प्रस्ताव युद्ध से तबाह देश सीरिया में रसायनिक हथियारों से हमले करने में कथित तौर पर शामिल 11 सीरियाई नागरिकों और 10 सीरियाई संगठनों पर प्रतिबंध लगा सकता

un could impose sanctions on the syrian organizations- India TV Hindi
un could impose sanctions on the syrian organizations

संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र का एक मसौदा प्रस्ताव युद्ध से तबाह देश सीरिया में रसायनिक हथियारों से हमले करने में कथित तौर पर शामिल 11 सीरियाई नागरिकों और 10 सीरियाई संगठनों पर प्रतिबंध लगा सकता है।

इस मसौदे की एक प्रति एपी को मिली है। सुरक्षा परिषद के इस प्रस्तावित मसौदे को ब्रिटेन और फ्रांस ने तैयार किया है। इस मसौदे के तहत सभी देशों पर सीरिया की सरकार को हेलीकॉप्टरों की आपूर्ति करने पर प्रतिबंध लगाया जाएगा क्योंकि जांचकर्ताओं का मानना है कि इनका इस्तेमाल रसायनिक हमलों में किया गया था।

यह प्रस्ताव संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय रसायनिक हथियारों की निगरानी संस्था की साझी जांच के बाद आया है जिनका मानना है कि सीरिया सरकार ने क्लोरीन गैस के तीन हमले किए जबकि आतंकी समूह इस्लामिक स्टेट मस्टर्ड गैस से हुए एक हमले का जिम्मेदार है। संयुक्त राष्ट्र, ब्रिटेन और फ्रांस परिषद पर दबाव बना रहे हैं कि वह सीरिया सरकार पर रसायनिक हथियारों के इस्तेमाल के लिए प्रतिबंध लगाए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश