1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. उत्तर कोरिया के चार जहाजों पर संयुक्त राष्ट्र ने लगाया प्रतिबंध

उत्तर कोरिया के चार जहाजों पर संयुक्त राष्ट्र ने लगाया प्रतिबंध

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Dec 29, 2017 10:58 am IST,  Updated : Dec 29, 2017 10:58 am IST

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने उत्तर कोरिया के चार जहाजों को अंतरराष्ट्रीय बंदरगाह तक पहुंचने से आज रोक दिया। ऐसा संदेह है कि इन जहाजों में ऐसा सामग्री थी जो प्योंगयांग के खिलाफ लगे अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों की सूची में शामिल हैं।

united nation ban north korea four ships- India TV Hindi
united nation ban north korea four ships

संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने उत्तर कोरिया के चार जहाजों को अंतरराष्ट्रीय बंदरगाह तक पहुंचने से आज रोक दिया। ऐसा संदेह है कि इन जहाजों में ऐसा सामग्री थी जो प्योंगयांग के खिलाफ लगे अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों की सूची में शामिल हैं। राजनयिकों ने गोपनीयता की शर्त पर बताया कि यूआई जी बोंग 6, रंग रा 2, सैम जोंग 2 और रे सोंग गांग 1 जहाजों को अमेरिका के अनुरोध पर रोका गया। (12 जनवरी को होगी ट्रंप की औरचारिक चिकित्सकीय जांच )

उन्होंने बताया कि चीन कोरियाई देश के केवल चार जहाजों पर प्रतिबंध लगाने पर सहमत हुआ। उत्तर कोरिया के मिसाइल और परमाणु कार्यक्रम पर लगाम लगाने के अंतरराष्ट्रीय प्रयासों के तहत ये प्रतिबंध लगाए गए हैं। एक राजनयिक ने बताया कि केवल चार जहाजों पर प्रतिबंध लगाने को स्वीकार किया गया है लेकिन भविष्य में अन्य जहाजों पर प्रतिबंध लगाने की प्रक्रिया खुली हुई है।

सुरक्षा परिषद ने वर्ष 2017 में उत्तर कोरिया पर तीन चरणों में प्रतिबंध लगाए। जिसमें लोहा, कोयला, मत्स्य उद्योग, कपड़ा, तेल आपूर्ति और रिफाइंड पेट्रोलियम उत्पादों पर प्रतिबंध शामिल हैं। संयुक्त राष्ट्र ने पांच अक्तूबर को भी प्रतिबंधित सामान लेकर जा रहे चार जहाजों की पहचान की थी और उन पर बंदरगाह तक पहुंचने के लिए प्रतिबंध लगा दिया था जो संयुक्त राष्ट्र के इतिहास में पहला मामला था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश