1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. जल्द ही उत्तर कोरिया पर पाबंदी लगा सकते हैं अमेरिका और चीन

जल्द ही उत्तर कोरिया पर पाबंदी लगा सकते हैं अमेरिका और चीन

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 31, 2017 01:14 pm IST,  Updated : May 31, 2017 01:14 pm IST

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की दूत निक्की हेली ने कहा है कि उत्तर कोरिया द्वारा मिसाइल परीक्षण की प्रतिक्रिया में अमेरिका और चीन अगले कदमों पर चर्चा कर रहे हैं और इस हफ्ते नई पाबंदियों पर फैसला कर सकते हैं।

US and China can soon ban North Korea- India TV Hindi
US and China can soon ban North Korea

संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की दूत निक्की हेली ने कहा है कि उत्तर कोरिया द्वारा मिसाइल परीक्षण की प्रतिक्रिया में अमेरिका और चीन अगले कदमों पर चर्चा कर रहे हैं और इस हफ्ते नई पाबंदियों पर फैसला कर सकते हैं। (ट्रंप ने विश्व नेताओं को दिया अपना फोन नंबर कहा, फोन पर बात करें)

निक्की ने कल संवाददाताओं से कहा कि चीन प्योंगयांग पर पर्दे के पीछे के माध्यम से अपना व्यवहार बदलने का दवाब बना रहा है और अमेरिका के साथ संभावित प्रतिबंधों के नए प्रस्ताव के समय पर चर्चा कर रहा है।

निक्की ने चीनी सरकार से कहा है कि हम समझते हैं कि अभी जो हो रहा है वे उसका विरोध करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम चीन पर दबाव बना कर रखेंगे लेकिन उनके साथ काम करना जारी रखेंगे और हम इस हफ्ते संभवत: निर्णय करेंगे कि प्रतिबंध किस तरह के होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश