1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. सफेद इमरजेंसी: चीन-जापान बर्फबारी से हल्कान, भारत में कोहराम

सफेद इमरजेंसी: चीन-जापान बर्फबारी से हल्कान, भारत में कोहराम

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jan 24, 2016 09:41 pm IST,  Updated : Jan 24, 2016 09:56 pm IST

भारत समेत पूरी दुनिया में जब कम ठंड की चर्चा ने जोर पकड़ा तभी ठंड ने मौसम वापसी की और अब हालात यह है कि आधी दुनिया कोल्ड अटैक से जूझ रही है। दुनिया का सबसे ताकतवर मुल्क अमेरिका इस वक्त कुदरत के सितम को ढ़ोने पर मजबूर है।

china
china

चीन में भी सितम ढा रही ठंड:

वहीं चीन भी इन दिनों भयानक ठंड की गिरफ्त में है।  चीन बीस साल की सबसे भयानक सर्दी से ठिठुर रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक अभी राहत नहीं मिलने वाली और अगर यही स्थिति बनी रही तो पिछले 30 साल का भी रिकॉर्ड टूट सकता है। बर्फ में ढंके शहर पहचान में नहीं आ रहे हैं। चीन के येनिंग शहर का हाल ऐसा है कि सड़कों पर बीस-बीस सेंटीमीटर की बर्फ की परतें जमा हो चुकी हैं। सड़कों पर जमी बर्फ को हटाने के लिए भारी मशीनों का सहारा लेना पड़ रहा।

बीजिंग में शनिवार को तापमान शून्य से 17 डिग्री नीचे रहा पिछले 20 सालों में ये सबसे न्यूनतम तापमान है। शंघाई में भी तापमान ज़ीरो से माइनस सात डिग्री तक हो चुका है इसे देखते हुए सभी स्कूल बंद कर दिए हैं। फिसलन की वजह से हाई-स्पीड हाईवे बंद पड़ा है। चीन के साथ ही जापान पर भी कुदरत की सफेद मार पड़ी है। शहर को कोई भी कोना ऐसा नहीं बचा जो बर्फ की मोटी चादर में न लिपटा हो। लगातार जारी बर्फबारी से जापान के कई शहरों की रफ्तार थम गई है। सड़क पर गाड़ी चलाना तो दूर पैदल चलना मुश्किल हो गया है। रेल ट्रैक्स के बर्फ की कई इंच मोटी परत जम चुकी है। बर्फबारी से हवाई यातातात पर भी असर पड़ा है। टोक्यो समेत कई इलाकों में उड़ानों को कैंसल करना पड़ा है।  

हिंदुस्तान का हाल:

हिंदुस्तान में भी जमा देने वाली ठंड पड़ रही है। दिल्ली से लेकर लखनऊ तक और भोपाल से लेकर पटना तक शीत लहर ने कोहराम मचा रखा है। कड़कड़ाती ठंड के साथ साथ घने कोहरे ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा रखी हैं। दिल्ली में आज सुबह नौ बजे के हालात यह थे कि सड़कों पर कोहरे की वजह से विज़िबिलिटी 100 मीटर से भी कम थी। कई जगह तो दिल्ली में विजिबिलीटी जीरो पहुंच गई। राजस्थान के माऊट आबू में सबसे ज्यादा ठंड का असर दिख रहा है यहां तामपाम जीरो के करीब पहुंच गया है। यहां बर्फ तो नहीं पड़ रही लेकिन हालात ये है कि हर चीज़ बर्फ बन रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश