1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. इस देश में बुर्का पहनने पर लगेगा 6,500 पाउंड का जुर्माना

इस देश में बुर्का पहनने पर लगेगा 6,500 पाउंड का जुर्माना

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 25, 2015 11:34 am IST,  Updated : Nov 25, 2015 11:39 am IST

बर्न: सिर से लेकर पैर तक ढ़कने वाले मुस्लिमों के पारंपरिक परिधान पर ऐतराज को अब स्विटजरलैंड की संसद ने भी मंजूरी दे दी है। स्विटजरलैंड की संसद ने एक ऐसे कानून को पास किया

  • France: साल 2004 के आसपास फ्रांस में बेहद ही विवादास्पद कानून बनाया गया। इसके मुताबिक स्कूल में बच्चों को किसी भी तरह के धार्मिक चिह्नों जैसे कि बुर्का, क्रॉस, और यहूदी टोपी पहनने पर रोक लगाई गई। फिर 2011 में इसे आम जनता के लिए भी बैन लगा दिया गया। साथ ही इस पर जुर्माना भी लगाया गया और लोगों को फ्रेंच सीखने पर मजबूर किया गया।
  • Belgium: फ्रांस के बाद ब्रुसेल्स ने भी 2011 में पूरे चेहरे को ढ़कने पर प्रतिबंध लगा दिया। नियम का पालन ना करने पर इस पर 12,000 के जुर्माने के साथ-साथ 7 दिन जेल का भी नियम बनाया गया। सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए संसद में सर्वसम्मति से पारित किया गया।
  • Italy: वैसे तो इस देश में बुर्के पर कोई प्रतिबंध नहीं है परंतु 2010 में पश्चिमोत्तर के नोवारा शहर में इस पर प्रतिबंध लगाया गया। क्योंकि उनका मानना था कि इससे महिलाओं की पहचान छुप जाती है। बल्कि बुरकिनी यानी बिकनी पर प्रतिबंध लगाया गया।
  • Spain: बार्सिलोना शहर में 2011 में सभी निगम भवनों पर बुर्का पर प्रतिबंध लगा दिया गया।
  • Russia: उत्तरी काकेशक क्षेत्र में रूस और मुसलमानों में जातीय तनाव के कारणों से स्कूलों में बुर्के पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।
  • Syria: सीरीयाई सरकार ने इस्लामिक बुर्के पर 2010 में प्रतिबंध लगा दिया था। सरकार द्वारा बुर्के पर बैन इसलिए लगाया गया क्योंकि डमस्कस में युवा मुस्लिम छात्रों के बीच इस्लामिक अतिवाद बढ़ने का खतरा मंडरा रहा था लेकिन 2011 में सीरीयाई राष्ट्रपति द्वारा टीचर्स के लिए इसे बैनमुक्त कर दिया गया। सिर्फ विश्वविद्यालयों में ही इसे पहनने की इज़ाजत दी गई।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश।