1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. फ्लैशबैक 2017: दुनिया की बड़ी खबरें जो रही सुर्खियों में

फ्लैशबैक 2017: दुनिया की बड़ी खबरें जो रही सुर्खियों में

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Dec 25, 2017 12:13 pm IST,  Updated : Dec 27, 2017 07:51 pm IST

साल 2017 कई मायनों में विश्व के लिए अच्छा भी रहा और बुरा भी। 2017 में कई ऐसी चीजें हुई जिनपर किसी को भी यकीन नहीं था। हिलेरी क्लिंटन को हराकर डोनाल्ड ट्रंप का राष्ट्रपति बनना बेहद ही अविश्वसनीय था।

year ender 2017 World Greatest News Headline
year ender 2017 World Greatest News Headline

रोहिंग्या संकट: म्यांमार में इस साल हुए रोहिंग्या संकट के चलते अल्पसंख्यक मुसलमानों ने पलायन किया जो कि अभी भी जारी है। म्यांमार आर्मी के अत्याचारों के चलते  म्यांमार में 25 अगस्त से हिंसा फैलने के बाद से वहां से कुल 87,000 रोहिंग्या शरणार्थी बांग्लादेश पहुंचे हैं। संयुक्त राष्ट्र के अधिकारी ने बताया कि 81 हजार आव्रजक फिलहाल अस्थाई आश्रयों में रह रहे हैं और बाकी 6,000 अपने परिजनों के साथ कॉक्स बाजार जिले के स्थाई शरणार्थी शिविरों में हैं। हजारों का अभी भी बांग्लादेश सीमा पर पहुंचना जारी है, जिनमें से कुछ बंदूक की गोली से घायल हुए हैं।

म्यांमार के उत्तरी पश्चिमी रखाइन प्रांत में सांप्रदयिक हिंसा के कारण यह लोग पलायन करने को मजबूर हुए हैं। अक्टूबर 2016 में भी विद्रोहियों के समूह द्वारा सीमावर्ती चौकियों पर इसी तरह के हमले के बाद सेना द्वारा की गई कथित कार्रवाई के बीच कम से कम 70 हजार रोहिंग्या रखाइन से भाग निकले थे। राखिन प्रांत में दस लाख से ज्यादा मुस्लिम रोहिंग्या रहते हैं, जहां वे बड़े पैमाने पर भेदभाव का सामना कर रहे हैं। 3 से 5 लाख के बीच रोहिंग्या बांग्लादेश में रह रहे है, जिनमें से केवल 32 हजार को ही शरणार्थी का दर्जा प्राप्त है। म्यांमार रोहिग्या लोगों को अपना नागरिक नहीं मानता जबकि बांग्लादेश का कहना है कि इन लोगों का संबंध म्यांमार से है।

अगली स्लाइड में पढ़ें दुनिया की बड़ी खबरें जो रही सुर्खियों में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश