1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. फ्लैशबैक 2017: दुनिया की बड़ी खबरें जो रही सुर्खियों में

फ्लैशबैक 2017: दुनिया की बड़ी खबरें जो रही सुर्खियों में

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Dec 25, 2017 12:13 pm IST,  Updated : Dec 27, 2017 07:51 pm IST

साल 2017 कई मायनों में विश्व के लिए अच्छा भी रहा और बुरा भी। 2017 में कई ऐसी चीजें हुई जिनपर किसी को भी यकीन नहीं था। हिलेरी क्लिंटन को हराकर डोनाल्ड ट्रंप का राष्ट्रपति बनना बेहद ही अविश्वसनीय था।

year ender 2017 World Greatest News Headline
year ender 2017 World Greatest News Headline

जिम्बाब्वे में रॉबर्ट मुगाबे का अंत: जिम्बाब्व में सेना में दखलअंदाजी करने के बाद 93 वर्षीय रॉबर्ट मुगाबे को अपनी सत्ता से हाथ धोना पड़ा। सेना ने 16 नवंबर को रॉबर्ट मुगाबे और उनकी पत्नी को उनके ही घर में नजरबंद कर दिया। इसके साथ ही मुगाबे की 37 साल चली आ रही सत्ता पटाक्षेप हो गया है। कुछ दिनों पहले सेना जिम्बाब्वे की सत्ता पर काबिज हो गई थी और इसके बाद मुगाबे के हाथ शक्तियां छीन ली गई थीं।

स्पीकर मुंदेडा ने मुगाबे का त्यागपत्र पढ़ा जिसमें लिखा हुआ था, ‘‘मैं रॉबर्ट गैब्रिएल मुगाबे जिम्बाब्वे के संविधान की धारा 96 के तहत औपचारिक रूप से अपना इस्तीफा देता हूं जो तत्काल प्रभावी है।’’ इस्तीफे की यह बड़ी खबर संसद के विशेष संयुक्त सत्र के समक्ष दी गई। मुगाबे पर महाभियोग के प्रस्ताव पर चर्चा करने के लिए विशेष सत्र बुलाया गया था। मुगाबे 1980 से जिम्बाब्वे की सत्ता पर आसीन थे। इस्तीफे की खबर आते ही राजधानी हरारे की सड़कों पर जश्न शुरू हो गया। लोगों ने कारों के हॉर्न बजाकर और चिल्लाकर खुशी का इजहार किया।

अगली स्लाइड में पढ़ें दुनिया की बड़ी खबरें जो रही सुर्खियों में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश