1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. फ्लैशबैक 2017: दुनिया की बड़ी खबरें जो रही सुर्खियों में

फ्लैशबैक 2017: दुनिया की बड़ी खबरें जो रही सुर्खियों में

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Dec 25, 2017 12:13 pm IST,  Updated : Dec 27, 2017 07:51 pm IST

साल 2017 कई मायनों में विश्व के लिए अच्छा भी रहा और बुरा भी। 2017 में कई ऐसी चीजें हुई जिनपर किसी को भी यकीन नहीं था। हिलेरी क्लिंटन को हराकर डोनाल्ड ट्रंप का राष्ट्रपति बनना बेहद ही अविश्वसनीय था।

year ender 2017 World Greatest News Headline
year ender 2017 World Greatest News Headline

किम जोंग ने मिसाइल परीक्षण से किया दुनिया को हैरान: साल 2017 में उत्तर कोरिया ने दुनिया को सबसे ज्यादा डराया। उत्तर कोरिया द्वारा किए गए मिलाइल परीक्षणों ने पूरी दुनिया को डराकर रख दिया। इसी साल उत्तर कोरिया ने एक हाइड्रोजन बम का भी परीक्षण किया। बताया जा रहा था कि वह हाइड्रोजन बम हिरोशिमा और नागासाकी पर गिरे परमाणु बम से भी कई गुना खतरनाक था। लगातार परमाणु परीक्षण कर दुनिया में भूचाल लाने वाले उत्तर कोरिया को हाल ही में एक बड़ा झटका लगा। खबर की माने तो उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षण साइट पंगी-री पर सुरंग ढहने से लगभग 200 लोगों का मौत हो गई।

ऐसा माना जा रहा है कि उत्तर कोरिया ने 3 सितंबर को सबसे बड़ा अंडरग्राउंड न्यूक्लियर टेस्ट किया था जिसके कुछ ही दिन बाद यह हादसा हुआ। इसकी जानकारी हाल ही में सामने आई। जापान के एक मीडिया चैनल ने सूत्रों के हवाले से खबर दी कि वहां पहले सिर्फ 100 मजदूर फंसे हुए थे लेकिन बचाव कार्य के दौरान सुरंग का एक और हिस्सा गिरने से 200 लोगों की मौत हो गई। 

अमेरिका के 2 सुपरसोनिक बमवर्षकों ने कोरियाई प्रायद्वीप के ऊपर अभ्यास किया, जिसके बाद उत्तर कोरिया भड़क गया। उत्तर कोरिया ने अमेरिका को शक्तिशाली मध्यम रेंज की नई मिसाइलों को जापान के ऊपर से उड़ाया और गुआम, अमेरिकी प्रशांत क्षेत्र एवं सैन्य प्रतिष्ठान को उड़ाने की धमकी भी दी। उत्तर कोरिया के बढ़ते परमाणु परीक्षणों के चलते संयुक्त राष्ट्र ने उत्तर कोरिया पर प्रतिबंध लगाए। जिसके बाद सिंगापुर, अमेरिका समेत कई देशों ने उत्तर कोरिया पर प्रतिबंध लगा दिया।

अगली स्लाइड में पढ़ें दुनिया की बड़ी खबरें जो रही सुर्खियों में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश