1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. साउथ अफ्रीका के बार में अंधाधुंध फायरिंग, 3 बच्चों समेत 11 लोगों की मौत

साउथ अफ्रीका के बार में अंधाधुंध फायरिंग, 3 बच्चों समेत 11 लोगों की मौत

 Published : Dec 06, 2025 06:09 pm IST,  Updated : Dec 06, 2025 06:45 pm IST

दक्षिण अफ्रीका की प्रशासनिक राजधानी प्रिटोरिया के पास सॉल्सविले टाउनशिप में एक अवैध शराबखाने (बार) में शनिवार तड़के हुई गोलीबारी में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में तीन बच्चे भी शामिल हैं।

प्रतीकात्मक फोटो।- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो। Image Source : AP

केपटाउन: दक्षिण अफ्रीका की प्रशासनिक राजधानी प्रिटोरिया के पास सॉल्सविले टाउनशिप में एक अवैध शराबखाने (बार) में शनिवार तड़के हुई गोलीबारी में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में तीन बच्चे भी शामिल हैं।दक्षिण अफ्रीकी पुलिस सेवा (SAPS) के बयान के अनुसार, हमले में 14 अन्य लोग घायल हो गए और उन्हें गोली लगने की चोटों के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

पुलिस ने घायलों की उम्र के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। मारे गए बच्चों में एक 3 साल का लड़का, एक 12 साल का लड़का और एक 16 साल की लड़की शामिल है। पुलिस ने बताया कि तीन संदिग्धों की तलाश की जा रही है। घटना शनिवार देर रात से तड़के के बीच हुई।दक्षिण अफ्रीका दुनिया में हत्या की सबसे अधिक दर वाले देशों में से एक है। साल 2024 में यहां 26,000 से अधिक हत्याएं दर्ज की गईं। यानी औसतन हर दिन 70 से ज्यादा लोगों की जान गई। (एपी)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश