1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. अफ्रीकी देश कांगो की राजधानी में बिजली के ‘हाई-वोल्टेज’ तार की चपेट में आने से 26 लोगों की मौत

अफ्रीकी देश कांगो की राजधानी में बिजली के ‘हाई-वोल्टेज’ तार की चपेट में आने से 26 लोगों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 03, 2022 09:02 am IST,  Updated : Feb 03, 2022 09:02 am IST

किंशासा। मध्य अफ्रीकी देश में बिजली के तार की चपेट में आने से 26 लोगों के मारे जाने की खबर है। कांगो की राजधानी किंशासा में बृहस्पतिवार को ‘हाई-वोल्टेज’ बिजली की तार की चपेट में आने से यह हादसा हुआ।

Congo Prime Minister- India TV Hindi
Congo Prime Minister Image Source : TWITTER

किंशासा। मध्य अफ्रीकी देश में बिजली के तार की चपेट में आने से 26 लोगों के मारे जाने की खबर है। कांगो की राजधानी किंशासा में बृहस्पतिवार को ‘हाई-वोल्टेज’ बिजली की तार की चपेट में आने से यह हादसा हुआ। इसमें 26 लोगों की मौत हो गई, जिनमें से ज्यादातर स्थानीय बाजार में काम करने वाली महिलाएं हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री समा लुकोंडे ने कहा कि खराब मौसम की वजह से मातादी किबाला बाजार में ‘हाई-वोल्टेज’ तार गिरने के कारण करंट लगने से कई लोगों मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में 24 महिलाएं हैं। एक स्थानीय विक्रेता चार्लेन ट्वा ने कहा कि हम लोग एक गिरजाघर में एकत्रित थे और बारिश रुकने का इंतजार कर रहे थे। अचानक, हमने आग की लपटें देखीं और हम चिल्लाए भगवान, हमारी रक्षा करो। जब हम बाहर निकले तो हमने वहां सामान बेचने वाले सभी लोगों को बेजान जमीन पर पड़ा देखा। सरकार के प्रवक्ता पैट्रिक मुयाया ने कहा कि बाजार को वहां से हटाने का काम शुरू हो चुका है। कांगो मध्य अफ्रीका का एक गरीब देश है। यह नाम कांगो नदी के कारण पड़ा है। दुनिया में यह देश स्वार्तबर्ग पहाड़ों में स्थित कांगो केव्स के लिए भी जाना जाता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश