1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. कम से कम 32 लोगों की मौत से दहला ये देश, भयानक भीड़ के कारण ढह गया था खदान का पुल

कम से कम 32 लोगों की मौत से दहला ये देश, भयानक भीड़ के कारण ढह गया था खदान का पुल

 Published : Nov 17, 2025 10:31 am IST,  Updated : Nov 17, 2025 10:46 am IST

अफ्रीकी देश में भयानक भीड़ के कारण एक खदान का पुल ढह गया। इस कारण कम से कम 32 लोगों की मौत हो गई है। ये घटना दक्षिण-पूर्वी कांगो में एक तांबा और कोबाल्ट खदान में हुई है।

congo mine accident death- India TV Hindi
खदान में हादसे से दहल गया देश। Image Source : AP

अफ्रीकी देश कांगो में एक बड़ा ही दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, यहां एक खदान में पुल ढहने के कारण कम से कम 32 लोगों की मौत हो गई है। स्थानीय अधिकारियों की ओर से रविवार को दी गई जानकारी के मुताबिक, ये पुल ढहने का हादसा दक्षिण-पूर्वी कांगो में शनिवार को हुआ है। प्रांत के गृह मंत्री रॉय कौम्बा मायोंडे ने मृतकों की संख्या 32 बताई है लेकिन रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि कहा गया कि कम से कम 40 लोगों की जान गई है।

कैसे हुआ हादसा?

सामने आई जानकारी के मुताबिक, ये हादसा तांबा और कोबाल्ट खदान में अत्यधिक भीड़ के कारण एक पुल ढहने के कारण इतने ज्यादा लोगों की मौत हुई है। एक अधिकारी ने बताया है कि लुआलाबा प्रांत के मुलोंडो में कलांडो खदान का पुल शनिवार को ढह गया। प्रांत के गृह मंत्री रॉय कौम्बा मायोंडे ने बताया-  "भारी बारिश और भूस्खलन के खतरे के कारण खदान में प्रवेश पर सख्त प्रतिबंध के बावजूद अवैध उत्खननकर्ता खदान में जबरन घुस गए।"

रिपोर्ट में क्या सामने आया?

रविवार को कांगो की कारीगरी और लघु-स्तरीय खनन सहायता एवं मार्गदर्शन सेवा ने एक रिपोर्ट जारी की। इसमें उन्होंने बताया है कि घटनास्थल पर सैनिकों की ओर से गोलीबारी की गई थी। इस कारण से खनिकों में दहशत फैल गई और वे पुल की ओर भागे थे। ऐसे में पुल ढह गया और वे सभी एक दूसरे के ऊपर गिर गए और बड़ी संख्या में लोग हताहत हुए। रिपोर्ट में बताया गया है कि हादसे में कम से कम 40 लोगों की मौत हुई है।

रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि खदान में सैनिकों की उपस्थिति ‘वाइल्डकैट’ खनिकों (संचालन को व्यवस्थित करने के लिए गठित एक सहकारी संस्था) और स्थल के कानूनी संचालकों के बीच विवाद का केंद्र रही है। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- सऊदी अरब में हुआ भीषण सड़क हादसा, 42 भारतीय यात्रियों की मौत; CM रेवंत रेड्डी ने जताया दुख

इजरायल और अमेरिका के हमले में नष्ट हो गये थे ईरान के यूरेनियम संवर्धन केंद्र, विदेश मंत्री अराघची ने खुद स्वीकारा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश